तीर्थराज पुष्कर में रोजाना मर रही हैं मछलियां

pushkar machli mari 02pushkar machli mari 01पुष्कर। करोडों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और भगवान जगत पिता ब्रह्मा की तपोस्थली तीर्थ राज पुष्कर भीषण गर्मी और जल की कमी के कारण हो रही दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। भीषण गर्मी के कारण जल में विचरण करने वाले जलीय जन्तु मौत के मुह में समां रहे है। तीर्थ राज पुष्कर करोडो श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र है और यहाँ हरसाल कार्तिक मास की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक मेला भरता है और हर दिन सैकडो श्रद्धालू यहाँ आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन द्वारा सरोवर की अनदेखी की जा रही है जिसके कारण सरोवर में रहने वाली मछलियंा रोजाना मरती जा रही है। जिससे सरोवर के पानी में दुर्गन्ध फैल रही है और सरोवर का पवित्र जल प्रदूषित हो रहा है। जिसके चलते तीर्थ पुरोहितो में रोष व्याप्त हो गया है। वही इस पूरे मामले पर जब हमने अधिशाषी अधिकारी का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस पूरे मामले पर अनिभिज्ञता जाहिर की और कहा की अगर ऐसा है तो मामले को दिखाया जाएगा और और मरी हुई मछलियों को दफनाने की कारवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!