अजमेर। विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 50 में स्थित मीठे कुऐं वाली गली में क्षेत्रवासियों से सम्पर्क कर उनकी समस्याऐं जानी। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर गली में सड़क निर्माण उनके विधायक कोष से कराये जाने की मौके पर घोषणा की। क्षेत्रवासियांे ने देवनानी को गली में सफाईकर्मियों के नहीं आने की शिकायत करते हुए मौके पर मलबे से डटी नालियां व क्षेत्र में फैली गन्दगी दिखाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहुत ही कम प्रेशर से होने की समस्या भी सामने आयी। देवनानी ने क्षेत्र की समस्याओं के निवारण हेतु शीघ्र ही सम्बंधित विभागों से बात कर आवश्यक कार्यवाही कराये जाने का क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया। सम्पर्क के दौरान देवनानी के साथ भाजपा किसान मोर्चा के राजेन्द्र सिहं राठौड़, निकटवर्ती वार्ड 51 की भाजपा पार्षद संतोष मेघवंशी, भाजपा कार्यकर्ता कुन्दनसिंह नरूका, महैन्द्र सांखला, नौरतमल, भंवरलाल आदि भी उपस्थित थे।