गीता भवन में श्रीमदभगवत सप्ताह 12 से 18 तक

महामंडेलश्वर स्वामी आचार्य जगदीशपुरी महाराज
महामंडेलश्वर स्वामी आचार्य जगदीशपुरी महाराज

केकड़ी। गीता भवन मे चल रहे चातुर्मास सत्संग के समापन के अवसर पर आगामी 12 से 19 सितम्बर तक स्वामी जगदीशपुरी महाराज के पावन सानिध्य में यहां श्रीमद भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। सत्संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियो के सिलसिले में समिति के अध्यक्ष बिरदीचन्द नुवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे इसके सफल संचालन के लिये अलग अलग समितियो का गठन किया गया। समिति के सचिव रामदेव जेतवाल के अनुसार इन समितियो में स्वागत समिति का संयोजक पूरण मल कारिहा व सुरेन्द्र जोशी को बनाया गया। इसी प्रकार प्रचार प्रसार एवं शोभायात्रा समिति में सुरेन्द्र जोशी, महावीर सिंह भाटी, चिरंजी लाल सोनी, रामस्वरूप माहेश्वरी व सीमा चौधरी, भोजन व्यवस्था समिति में बिरदी चंद नुवाल, रामअवतार डोडिया व छीतर मल न्याती, भोजन वितरण समिति में राजेन्द्र फतेहपुरिया गोपाल पारीक, गणेश भाटी, रामस्वरूप माहेश्वरी, नन्द किशोर जांगिड व ओम प्रकाश सोनी, मंच एवं पूजा व्यवस्था समिति में दशरथ पारीक, विजय कुमार बियाणी, दिनेश बागला, प्रसाद वितरण समिति में भैंरूलाल तेली, गोपाल लाल सोनी,ओम प्रकाश सोनी व गोपाल पारीक , आवास व्यवस्था समिति में चन्द्र प्रकाश विजय, सत्यनारायण सोमाणी, दिनेश काबरा व श्याम तोषनीवाल को शामिल किया गया। इनके अलावा हरिबोल सेवा समिति के संयोजक रामनारायण दाधीच, बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश शर्मा, युवा कार्यकर्ता कन्हैया लाल साहू सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओ को भी अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। समिति के वरिष्ठ सदस्य रामनारायण माहेश्वरी ने बताया कि श्रीमद भागवद कथा के शुभारम्भ पर 12 सितम्बर का सुबह आठ बजे खिडकी गेट के पास स्थित बडपिपलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे सैंकडो महिलाये सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेगी। शोभायात्रा में सभी पुरूष सफेद कपडो में तथा महिलाये लाल चूंदडी पहन कर शामिल होगी। शोभायात्रा खिडकी गेट चौराहे से सदर बाजार होकर घण्टाघर व जूनिया गेट होते हुये गीता भवन पहुंच कर सम्पन्न होगी जहां बाद में महामण्डलेश्वर आचार्य जगदीशपुरी महाराज अपने मुखारबिन्द से भगवत कथामृत पान करायेंगे। समिति के प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि बारह से अठारह सितम्बर तक लगातार चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह आठ से च्यारह बजे तक तथा दोपहर तीन बजे से साढे पांच बजे तक स्वामी जगदीशपुरी जी गीता भवन में अपने मुखरविन्द से कथामृतपान करायेंगे। इस आयोजन में बाहर से आने वाले अतिथियो के भोजन व आवास की भी व्यवस्था की जा रही है।गीता
भवन में संत निवास का उद्घाटन

08-09-13महामण्डलेश्वर आचार्य जगदीशपुरी महाराज ने नवनिर्मित गीता भवन में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम चौधरी द्वारा उनके स्वर्गीय माता पिता की पुण्य स्मृति में करीब चार लाख रूपये की लागत से बनवा कर समर्पित किये गये संत निवास का उदघाटन किया। इससे पूर्व चौधरी व उनकी धर्मपत्नि पूर्व प्रधान सीमा चौधरी सहित सत्संस्कार सेवा समिति के सभी सदस्यो द्वारा आचार्य श्री जगदीशपुरी महाराज का भव्य स्वागत किया गया तथा बाद में महाराज से अनावरण पट्ट का पर्दा हटा कर संत निवास का विधिवत तरीके से उदघाटन किया। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि जन जन की आस्था के केन्द्र के रूप में यहा गीता भवन तो तैयार हो गया मगर इस भवन में संतो के ठहरने की समुचित व्यवस्था नही थी जो आज सीताराम चौधरी व सीमा चौधरी द्वारा पूरी श्रद्वा व आस्था के साथ अत्याधुनिक सुख सुविधाओ से युक्त संत निवास बनवा कर पूरी कर दी गई है । इसका लाभ समय समय पर यहां सत्संग के लिये आने वाले संतो को मिलता रहेगा। उन्होने सेवा के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंषा की । इस मौके पर समिति की ओर से पूरण मल कारिहा द्वारा चौधरी दम्पत्ती सहित गीता भवन के विकास में सहयोग देने वाले सभी दानदातओ का आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गीता भवन के भामाशाह जगदीश मेवाडा, रामकन्या मेवाडा, लायन्स क्लब सदस्य पुरूषोत्तम गर्ग, जगदीश फतेहपुरिया, धनेश जैन सहित सैकड़ो श्रद्वालु महिला पुरूष मौजूद थे।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!