पुष्कर के 52 घाटो पर अद्भूत नजारा

2km sola01अजमेर। पुष्कर सरोवर के 52 घाटो पर रविवार सुबह जो नजारा था वह अपने आप में अनुठा और अकाल्पनिक था। सुर्य की पहली किरण के साथ ही लगभग ढाई किलोमीटर लम्बी साडी से जब सभी घाटो को ढका गया तो एक बार तो पुरोहित भी हैरान रह गए। समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है और जब समझ में आया तो सभी दंग रह गए। शास्त्रो के अनुसार नदीयांे और सरोवरो पर वस्त्र दान करने से घर में सब कुशल मंगल रहता है। इसी मान्यता से प्रेरित हो कर महाराष्ट्र के जलगांव के एक धार्मिक संगठन के नेतृत्व में सैंकडो श्रृद्धालुओ ने सरोवर को चुनरी ओढाई। आयोजक श्रृद्धालु ने बताया की गंगा, जमुना सहीत सभी सरोवरो पर चुनरी चढाने का लक्ष्य रखा है और पुष्कर सभी तीर्थेा को गुरू है इसलिए यहां पर चुनरी चढा कर अपने आप को धन्य महसुस कर रहे है। कार्यक्रम में 180 जिलो के हजारो श्रृद्धालु भाग ले रहे है। इसी कडी में सरोवर किनारे  महा दीपदान भी होगा।
वहीं तीर्थ पुरोहितो ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पुष्कर के इतिहास में ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ है और इस तरह के कार्यक्रमों से धर्म का प्रचार प्रसार होता है।

error: Content is protected !!