ग्राम किशनपुरा में होगा शुक्रवार को रात्रि-चौपाल आयोजन

beawar samacharब्यावर। पंचायत समिति जवाजा के ग्राम किशनपुरा में शुक्रवार 27 सितम्बर को रात्रि-चौपाल का आयोजन रखा गया है। जिसमें ग्राम पंचायत किशनपुरा क्षेत्रा के लोगों की समस्याएं मौके पर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। ग्राम किशनपुरा स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आहूत की गई इस रात्रि चौपाल का समय सायंकाल 6 बजे निर्धारित किया गया है। एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि  रात्रि-चौेपाल के दौरान संबंधित ग्रामीण लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे। जिनकी सुनवाई हेतु मौके पर ही विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।  उन्होंने बताया ,  इस प्रयोजन से हलके के तहसीलदार, विकास अधिकारी, महिला व बाल विकास, जल-संसाधन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी,  सार्वजनिक निर्माण,  चिकित्सा व स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम-कल्याण,  सहकारिता, वन,  खनिज,  पशु – पालन  इत्यादि संबंधित विभागीय अधिकारियों को  चौपाल में  यथा समय उपस्थित होने केलिए  निर्देेशित किया गया हैं। एसडीओ ने किशनपुरा पंचायत क्षेत्रा  के लोगों  को सलाह दी है कि चौपाल में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

error: Content is protected !!