अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में स्थित पसंद नगर, राज कॉलोनी व आर.के. पुरम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण के कार्यों का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 1 स्थित हरिजन बस्ती पसंद नगर में नाली निर्माण हेतु 2.50 लाख रूपये व फायसागर रोड़ स्थित राज कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रूपये तथा आर.के. पुरम कॉलोनी की एक गली में सड़क निर्माण हेतु 3 लाख रूपये एवं ऋषि घाटी स्थित बंजारा मौहल्ले के पास लुहार बस्ती में सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रूपये उनके विधायक कोष से स्वीकृत किये गये है।
इस अवसर पर जितेन्द्र चौहान, धनराज चौधरी, गोपाल बंजारा, सोमवीरसिंह, शक्तिसिंह, शमशेर सिंह रावत, राजेश सौदे, सुरेश बाडोलिया, मोहनजी, बलबीर सिंह, विजय खण्डेलवाल, बना आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ति मनायी गयी
अजमेर। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों पर आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ति समारोहपूर्वक मनायी गयी। उनके 97वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर आयोजित किये गये जयन्ति समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने वार्ड 52, 17, 01 व 26 में आयोजित बूथ स्तरीय समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय संस्कृति एवं विचार के मनीषी कर्मयोद्धा थे। उनके विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प. दीनदयाल जी राजनीति को मात्र समाज एवं राष्ट्र की सेवा का साधन मानते थे और भाजपा आज उन्हीं के विचारों से पुष्पित और पल्लवित है।
देवनानी ने कहा कि भाजपा एक विचाार से जुड़ी हुई पार्टी है जबकि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंशवाद, जातिवाद, धनबल का उपयोग राजनीति में कर इसे कलुशित किया है जबकि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए लोकमत परिष्कार से लोकतंत्र के शुद्धिकरण का संकल्पित प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प. दीनदयाल जी के विचारों एवं उनकी सादगी व अनामिकता के भाव को जीवन में अपनाने का आव्हान किया जिससे संगठन उनके सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का सार्थक निर्वहन कर सके तथा हमारा राष्ट्र राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक सभी दृष्टियों से सामर्थ्यशाली बन विश्वपटल पर स्थापित हो सके ।
अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर आयोजित जयन्ति समारोह में धर्मेन्द्र गहलोत, जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, रमेश सोनी, आनन्दसिंह राजावत, नीरज जैन, जे.के. शर्मा, धर्मेश जैन, शिवशंकर हेड़ा, आशीष चतुर्वेदी, नवलराय बच्चाणी, अरविन्द यादव, राजकुमार ललवानी, कंवलप्रकाश किशनानी, अजीतसिंह राठौड़, सतीश बंसल, कैलाश सोनी, प्रकाश चौरसिया, महेश शर्मा, पुष्पेन्द्र गौड, शफी बख्श, तुलसी सोनी, अजय वर्मा, कल्पना कॉसवा, सुलोचना शुक्ला, इब्राहिम फखर, शमशेर सिंह, भंवरसिंह चौहान, रतन सिंह रावत, उमेश गर्ग, अशोक शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, दयालराम सवासिया, राकेश डीडवानिया, पारसमल बोहरा आदि भाजपा पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।