अजमेर। द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ति बुधवार को बडे ही हर्षोल्लास से मनाई गई। प्राचार्या रंजना अग्रवाल ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इस मोके पर कक्षा एक से पांच तक के नौनिहालों द्वारा गांधी जी से सम्बन्धित कई झांकियाँ प्रस्तुत कि गयी। कक्षा 4 के यष, अश्विन, ईशान, नमन, शहनवाज, राघव, आशा बाबानी ने दांडी यात्रा, भावेश शर्मा ने लाल बहादूर शास्त्री और छाया शर्मा ने ललिता देवी की झांकी प्रस्तुत की। कक्षा 5 के रूद्र व एकलव्य ने नाथुराम गौडसे द्वारा गांधी को गोली मारते हुऐ दृष्य की जीवन्त झांकी प्रस्तुत कर सभी दर्षकों को भाव-विभोर कर दिया। प्रयोद, हर्ष, मयंक व मनीष ने विदेशी वस्तुओं की होली जलाई और रंगभेद नीति को लेकर छात्र-छात्राओं ने नाटक का मंचन किया। जिसे देखकर सभी दर्शकों ने तालिया बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गाँधीजी की जीवन से सम्बन्धित चित्र भी बनाए गए। कीर्ति और नेहा ने भाषण में गाँधीजी के अहिंसा व सत्य के विचारों का बखान किया।