अजमेर। श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच संस्था के तत्वाधान में हुए दस दिवसीय भव्य कल्पद्रुम महामण्डल विधान की सम्पूर्णता के बाद बुधवार को विधान में यज्ञनायक द्वारा 1008 आहूतियों से विश्व शान्ति महायज्ञ किया गया। महायज्ञ के बाद भव्य गजरथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमा से सुशोभित गजरथ दो हाथीयों द्वारा खीचा गया। शोभायात्रा का मुख्य आर्कषण मध्यप्रदेश से मंगाया गया भव्य महागरथ था। तीन खण्ड के विशाल गजरथ में सबसे उपर भगवान की प्रतिमा केा लेकर विधान के चक्रवर्ती, सौधर्म इन्द्र, धनकुबेर और यज्ञ नायक विराजमान थे। मध्यखण्ड में अनय ईशान, सानतकुमार आदि इन्द्र इन्द्राणीयो के साथ विराजित थे। सबसे नीचे वाले खण्ड में इन्द्र परिवार विराजमान था। इसके अलावा भव्य गजरथ के साथ पांच बग्गी, घोडे धर्म पताका लिए समाज के बच्चे और युवा नसीया जी से प्रारंभ होकर स्थानिय बाजारो से होते हुए दोबारा नसीया जी पहुंचे। शोभायात्रा के बाद भगवान का अभिषेक किया गया और आचार्य विमद सागर महाराज ने उपस्थित जनसमूह को आर्शीवाद दिए। प्रचार प्रसान मंत्री बोहरा ने आयोजन के बारे में बताया।
