अजमेर। विधान सभा आम चुनाव 2013 के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर समस्त विश्वविद्यालय/केन्द्र एवं राज्य सरकार के उपक्रमों के नियंत्रण प्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यकतानुसार सेवाएं उपलब्ध करावें।
निर्वाचन कार्य के लिए 1 दिसम्बर को मतदान एवं 8 दिसम्बर को मतगणना आयोजित होनी है। इन निर्वाचनों के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों को विभिन्न कर्तव्यों के पालन के लिए कर्मचारियों की सेवाओं की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल उपलब्ध करावें।