विष बेल बन चुकी कांग्रेसः किरण माहेश्वरी

Kiran3उदयपुर। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता की सबसे बड़ी पोषक है। इसकी नीतियां निर्धन वर्ग, किसान एवं मजदूर वर्ग के शोषण को बढावा देने की है। यह लोकतंत्र के लिए विषबेल बन चुकी है। ये विचार भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें सावरकर स्मृति की विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।
किरण नें कहां कि भ्रष्टाचार , मंहगाई एवं आतंक देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इनके कारण जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास का क्षरण हो रहा है। कांग्रेस की सत्ता की कूंजी केन्द्रीय जांच ब्युरो में है। इसका उपयोग करके वह प्रतिपक्ष नेताओं को भयभीत करके समर्थन जुटाती है।
किरण ने कहा कि भाजपा ही देश को भय, भुख एवं भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दे सकती है।

error: Content is protected !!