केकड़ी। श्रीमते आश्रम पाण्डव सैना ब्यावर रोड़ के तत्वावधान में खिड़की गेट के पास स्थित बड़ पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कल शुक्रवार को महाकाल शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रात: 4.15 बजे बड़ पीपलेश्वर महादेव मंदिर में पंचामृत का अभिषेक किया जायेगा। दोपहर 2.15 बजे श्री महापंचशक्ति यात्रा ब्यावर रोड़ आश्रम से प्रारंभ होगी जो शनिदेव मंदिर,सरसड़ी गेट,खिड़की गेट,गणेश प्याउ,सदर बाजार,घण्टाघर,अजमेरी गेट,अस्पताल रोड़ होते हुए बड़ पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न होगी। यहां रात्रि 8.15 बजे सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होता तथा रात्रि 12.15 बजे महाभोग लगाया जायेगा।
-पीयूष राठी