अजमेर। कार्तिक मास कृष्णपक्ष की अमावस्या पर पूरे देशभर मे दीवाली का पर्व श्रृद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम घरो और मंदिरो को रोशनीयो से सजा कर युवतियो और महिलाओं ने भगवान का दीपो से श्रृंगार कर धनधान्य की कामना की। इसके बाद घरो मे महालक्ष्मी का विधिविधान से पूजन किया गया। महालक्ष्मी जी का दरबार सजा कर उनके समक्ष स्वर्ण आभूषण और नगदी रखकर भक्तिभाव से सभी परिवार जनेा ने मां लक्ष्मी और गजानन्द की आरती की और सुख समृद्ध की कामना के साथ दीपो का त्योहार दीवाली मनाया।
पूजन के बाद आतिशबाजी की परम्परा का भी निर्वहन करते हुए बच्चो के साथ महिलाओ ने भी फुलझडी, चकरी, अनार, और पटाखो को चला कर आतिशबाजी का आनन्द उठाया। प्रशासन की रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक की पाबंदी का शहर मंे असर नही दिखा लोग पूरी रात पटाखे फोड कर त्योहार का मजा लेते रहे।
रविवार को दीपो के त्यौहार दिपावली पर नगर निगम की ओर से सुभाष उद्यान सहित निगम की इमारतो को रंगीन रोशनीयों से सजाया गया। जिसे देखने के लिए शहरवासी सुभाष उद्यान पहंुचे। साथ ही शहरवासी बारादरी और चोपाटी पर होने वाली आतीशबाजी का नजारा देखने भी उमडे। सुभाष उद्यान को रंगीन रोशनीयों से सजाया गया। शहरवासीयों के लिए हर वर्ष निगम अनेक त्योहारो पर आकर्षक रोशनीयां करता है। फव्वारे व चाईनीज लाईटो का डेकोरेशन शहरवासीयों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वही नया बाजार, नला बाजार, दरगाह बाजार, केसरगंज, सहित अन्य प्रमुख बाजारो को व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा सजाकर शहरवासीयों को रोशनी के पर्व पर आमंत्रित किया है। आईये चलते है रोशनी के सफर पर।