
अजमेर। अजमेर उत्तर के भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन जन-सम्पर्क कर विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत पर उन्होनें कहा कि बढती महंगाई और आये दिन होते घोटालो की जिम्मेदार कांग्रेस को जन शक्ति के बल पर हराकर भाजपा की सरकार बनायें ताकि अजमेर के रोके गये विकास को हम फिर से प्रारम्भ कर सके।
आज उन्होनें ने वार्ड़ 1 मोती विहार, बी.के. कौल नगर, पचौली चौराहा, रामनगर रोड़, महन्त की बगीची, खारी कुंई, डिग्गी बाजार, सतगुरू मौहल्ला, झुल्ला मौहल्ला, दयानन्द मौहल्ला, डिग्गी चौक, गुर्जर मौहल्ला, ढोली मौहल्ला, सौदागर मौहल्ला, जति गली, मुन्दडी मौहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन-सम्पर्क किया। उनके साथ रमेष सोनी, सीताराम शर्मा, सतीष बंसल, जयकिषन पारवानी, जितेन्द्र चौहान, पंकज शैली, सुनील शर्मा, कमलेष शर्मा, मुकेष कुमावत, प्रकाष बंसल, संजय चौहान, शरद गोयल, किषन बालानी, मनोज गर्ग, डॉ. महेष लौंगानी, गोविन्द खटवानी, हीरा दुलानी, सत्यनारायण गोयल, कमल साहू, ताराचन्द बंजारा, धर्मराज गौतम, अषोक सोनी, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक जींगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रो. देवनानी आज वार्ड़ 55 की विभिन्न विकास समितियों के पदाधिकारियों से मिलकर चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
महिला मोर्चा से संभाला मोर्चा
अजमेर उत्तर के भाजपा प्रत्याषी प्रो. वासुदेव देवनानीे के पक्ष में आज महिला मोर्चा ने प्रचार अभियान प्रारम्भ कर दिया। महिला मोर्चा संभाग प्रभारी डॉ. कमला गौखरू, जिलाध्यक्ष जयन्ति तिवारी, पूर्व सभापति सरोज जाटव, कल्पना कासॅवा, पार्षद भारती श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, सुलोचना शुक्ला, मधू शर्मा, कमला जीरोया, सावित्री राजौरिया, संतोष मेघवंषी सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर सम्पर्क कर रसोई के बजट को बिगाडने वाली एवं महिला उत्पीडन की जिम्मेदार सरकार को उखाड़ फैकने के लिए भाजपा के पक्ष मतदान का आग्रह किया।
-नीरज जैन,9414241415
कार्यालय प्रभारी