अजमेर। विधानसभा चुनाव में नाम वापसी की समय सीमा गुजर जाने के बाद अब अजमेर जिले में भी सत्ता के रण की तस्वीर कुछ हद तक साफ़ हो गई है। अजमेर जिले की 8 में से 6 विधानसभा सीटो पर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है वही मसूदा और ब्यावर में दोनों ही दलांे के बागियों के चुनाव मैदान में डटे रहने की वजह से दोनों प्रमुख राजनेतिक दलो की चिंताए बनी हुई है।
शनिवार को भाजपा और कांग्रेस नेताओ का पूरा दिन बागियों और परेशानी पैदा करने की ताकत रखने वाले निर्दलीय उम्मीदवारो को बैठाने की मशक्क्त में गुजरा। राजनेतिक मजबूरियों के चलते की गई इस कवायद के कुछ उम्मीदवारो के लिए सार्थक परिणाम रहे तो कुछ के हाथ कुछ भी नहीं आया। अजमेर उत्तर में नाम वापसी की समय सीमा गुजरने के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है उस में मुकाबला अब भाजपा के उम्मीदवार वासुदेव देवनानी और कांग्रेस के श्रीगोपाल बाहेती के मध्य माना जा रहा है। इस विधानसभा सीट से शनिवार को बसपा उम्मीदवार सैयद दानिश, निर्दलीय उम्मीदवार सलीम खान और हरिराम कोडवानी ने अपने नाम वापस ले लिए। वही अजमेर दक्षिण में भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के मध्य माना जा रहा है। यहा भाजपा से अनीता भदेल और कांग्रेस से हेमंत भाटी उम्मीदवार है। नाम वापस लेने के अंतिम दिन कांग्रेस के बागी नरेंद्र कुमार ,दौपदी देवी, और मदनलाल बारोलिया ने मैदान छोड़ने की घोषणा कर कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया है।
नसीराबाद में दो निर्दलीय उम्मीदवारो के नाम वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार शेष रहे है यहा मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेंद्र सिंह गुर्जर और भाजपा के सांवरलाल जाट के मध्य है। केकड़ी और किशनगढ़ में आज किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। केकड़ी में भाजपा उम्मीदवार शत्रुघन गौतम और कांग्रेस के रघुनंदन शर्मा के बीच और किशनगढ़ में कांग्रेस के नाथूराम सिनोदिया और भाजपा के भागीरथ चैधरी के मध्य कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पुष्कर विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवारो में से 2 के नाम वापस लेने के बाद अब कुल सात उम्मीदवार मैदान में शेष है। यहा से कांग्रेस की नसीम अख्तर और भाजपा के सुरेश रावत मैदान में है।
भाजपा और कांग्रेस के लिए मसूदा विघानसभा सीट परेशानी का सबब बनी हुई है। मसूदा में भाजपा के बागी और देहात अध्यक्ष नवीन शर्मा ने तमाम कोशिशो के बाद भी मैदान नहीं छोड़ा है। भाजपा ने यहा से जिला प्रमुख सुशील कँवर पलाड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस के लिए भी बागी रामचंद्र चैधरी मुसीबत बने हुए है। मसुदा से ब्रह्मदेव कुमावत कांग्रेस के उम्मीदवार है। इसी तरह ब्यावर में भी भाजपा के बागी देवीशंकर भूतड़ा ने चुनाव मैदान से नहीं हटने की घोषणा कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। ब्यावर से आज 4 उम्मीदवारो ने नाम वापस लिया। यहा भाजपा के शंकर सिंह रावत और कांग्रेस के मनोज चैहान के बीच मुकाबला माना जा रहा है।