अजमेर। इससे पुर्व पुष्कर मेले में राजस्थान की सांस्कृतिक छटा बिखेर रहे लोक कलाकारों ने मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार शाम पर्यटन विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के आदिवासी कलाकारों ने सहरिया नृत्य कर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं कालबेलिया नृत्य ने भी दर्शको की जमकर तालियां बटोरी। पुराने रंगनाथ मंदिर में भी टेम्पल डांस में देश भर से आये कलाकार शास्त्रीय संगीत ओर नृत्य की प्रस्तुतियां दे रहे है। शुक्रवार शाम दिल्ली से आयी मालती श्याम ने कत्थक नृत्य के कई रूप पेश कियें। वर्णत छवि श्याम सुंदर, शिव तांडव सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। स्वामी न्यूज से हुई खास बातचीत मे मालती ने बताया की शास्त्रीय नृत्य के लिये कठिन साधना की आवश्यकता होती है ओर उन्होने अपने गुरू के मार्गदर्शन में कडी तपस्या कि है।
पुष्कर के मेला स्टेडियम में देशी विदेशी महिलाओं के लिए आयोजित म्युजिकल चैयर रेस प्रतियोगिता में भारतीय महिलाएं अव्वल रही। भारतीय महिलाओं ने पहले दो स्थानों पर जीत दर्ज की जबकि तीसरे स्थान पर इंगलैंड की कैफरीन रही। पुष्कर की श्वेता चांदावत ओर केकडी की सुनिता चैधरी पहले ओर दुसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 15 भारतीय ओर 5 विदेशी महिलाओं ने भाग लिया।