अजमेर। एक बुरी खबर पुष्कर से। पुष्कर मेले मेे स्नान करने के लिये मेड़ता से अजमेर आ रही श्रद्धालुओ से भरी बस तिलोरा गांव के निकट पलट गयी। इस हादसे में लगभग 35 यात्री जख्मी हुए है। इन यात्रियो में से गभीर रूप से जख्मीओ को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है।
पुष्कर मेले के श्रद्धालुओ से भरी बस तिलोरा मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। बस मेड़ता से पुष्कर जा रही थी। हादसे में 30 से अधिक यात्री जख्मी हुए है। हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी और नेता घटना स्थल पर पहुच गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को पुष्कर के सरकारी अस्प्ताल लाया गया। अस्पताल में घायलो की अधिकता से एक बार तो हालात बेकाबू होते नजर आये। पुष्कर में हादसे की खबर के बाद एस डी एम् राष्ट्रदीप यादव, ट्रेफिक उपअधीक्षक राजेन्द्र सिंह और पुलिस उपअधीक्षक प्रीति चैधरी असपताल पहुची ओर घायलो की सार संभाल की।
बाद में गम्भीर रूप से जख्मियोको अजमेर के जे एल एन अस्पताल रैफर किया गया। जे एल एन अस्पताल में भी घायलो की बड़ी संख्या के मद्देनजर असपताल प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किये। घायलो में से 10 की हालत गम्भीर बनी हुई है। असपताल में भर्ती घायलो का इलाज जारी है।
असपताल में घायलो के परिजनो और घायलो की सुध लेने वालो की भीड़ उमड़ रही है। असपताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।