अरांई। दस्तक संस्थान द्वारा विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विमुक्त एवं घुमन्तु-अद्र्धघुमंतु (डीटीएनटी)जातियों के महिला-पुरूषों को मतदान में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई गई। दस्तक संस्थान द्वारा छोटा लाम्बा में डीटीएनटी लोगों की संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में बावरी, भोपा, जोगी कनफटा, लोहार, बागरिया, कालबेलिया आदि जातियों के महिला-पुरूषों ने भाग लिया। दस्तक अध्यक्ष रामस्वरूप राजपुरोहित ने कहा कि मतदान में भाग लेकर सही व काबिल जनप्रतिनिधि चुनकर विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मतदान प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेकर ही अपनी भागीदारी निभाई जा सकती है। सचिव मोहसिन हसन ने लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वक्ताओं ने मत देने के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। डीटीएनटी महिला-पुरूषों को बताया कि लोकतंत्र के उद्देश्य के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। साथ ही लोगों को मतदान करने का तरीका समझाया गया। इसके बाद महिला-पुरूषों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।
मतदान के लिए समर्थन देने का दौर जारी
काग्रेंस के प्रत्याशी नाथूराम सिनोदिया ने दर्जनों गांवों का दौरा कर क ाग्रेंस को समर्थन देने की अपील की। सिनोदिया ने गोठियाना, जोरावरपुरा, झीरोता, दौथली, मदनपुरा, गुर्जरवाडा जोगियान, पांडरवाडा, जैवल्या की ढाणी, किशनपुरिया, आदि गांवों का दौरा किया। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने रविवार को अरंाई क्षेत्र क ी ढाणियों का दौरा कर सुशासन के लिए भाजपा के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ थरोदा, कुम्हारों, रैबारियों, खुण्डिया, जाजून्दा, ज्याणियों, बैरवा, मालियों, तेलीवाडा, गुगड, खेडिया आदि ढाणियों का दौरा किया। दौरे के दौरान अरंाई के पूर्व सरपंच मूलसिंह शेखावत, जालम बरिण्डिया, मोहन मेघवंशी, कैलाश रैगर आदि काग्रेंसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अन्य अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया।
-मनोज सारस्वत