भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ मूल से हटानें का आव्हान

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने बुधवार को विभिन्न वार्डो के जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को आह्वान किया कि हर क्षेत्र में विफल रहीं राजस्थान की भ्रष्ट काॅग्रेस सरकार का सफाया कर भाजपा की सरकार बनानें हेतु मतदान दिवस पर भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी को विजयी दिलायें। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासी एवं व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल का जोरदार स्वागत किया।

हेमन्त नायक फौजी ने पांच सौ युवा साथयों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता भदेल की मौजूदगी एवं पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, दक्षिण चुनाव प्रभारी हरीश जामनानी, सह संभाग प्रभारी अरविन्द शर्मा (गिरधर), सुरेन्द्र सिंह शेखावत जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, रन्जन शर्मा के सानिध्य में हेमन्त नायक फौजी ने दयाल गुर्जर, दिनेश कडवा,रूप नायक, विष्णु नायक, सहदेव गुर्जर, रणजीत चैधरी, मुकेश नायक, अजीत चैधरी, सुखदेव गुर्जर, लोकेश शर्मा सहदेव गुर्जर, यतिन्द्र यादव, दिनेश जी, किशन जी दिवान,त्रिलोक, कपिल राजोरिया , कमल ,सहित पांच सौ युवा साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर श्रीमती भदेल ने युवा साथयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलतें हुए श्रीमति भदेल ने कहां की 5 साल के कांग्रेस के शासन में युवाओं को बेरोजगारी से जूझना पडा हैं। कांग्रेस सरकार की युवाओं, के प्रति असवेदनशीलता से युवाओं का कांग्रेस के प्रति मोह भग हुआ हैं। अतः श्रीमति भदेल ने भाजपा के प्रति समर्थित युवाओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में रोजगार के नये आयाम पुनः शुरू किये जायेगें। इस अवसर पर हेमन्त नायक के साथ सदस्यता ग्रहण करनें वाले सदस्यों ने  51 किलो के फूलों की माला पहनाई एवं चुनरी ओढाकर श्रीमति भदेल का जोरदार स्वागत किया इस दौरान श्रीमति भदेल को तलवार भी भेंट की गई।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल के समर्थन में महिला मोर्चा कि सदस्य रूकमणी भदेल, कुसुम शर्मा, वीना गोयल, प्रभा शर्मा, सम्पत भाटी, कृष्णा सोनी, मधु शर्मा, सरोज भाटी,  संतोष माहेष्वरी, लीना विष्वास, रेनु शर्मा, माया, प्रेम, पूनम चतुर्वेदी, नर्वदा, विद्या देवी, सत्यवती, गीता, आषाकॅंवर, मंजू एवं ममता जाॅगीड आदि  ने कल्याणीपुरा, रेगर बस्ती, बैरवा बस्ती, देवनारायण मंदिर रोड, कृपाल नगर, दान मल माथुर काॅलोनी, ब्रज विहार काॅलोनी, साॅंई विहार काॅलोनी, गुलाब बाडी रोड, श्रीनाथ गार्डन रोड क्षेत्र में अनिता भदेल के समर्थन में घर घर जाकर जन सम्पर्क किया व  आगामी मतदान दिवस पर अनिता भदेल के पक्ष में मतदान करनें की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल ने भाजपा वार्ड 9 के अजयनगर, बाढ पीडित काॅलोनी, युआईटी काॅलोनी, ओडबस्ती, आदि क्षेत्रों का दौरा भाजपा नेता कैलाश कच्छावा पार्षद दलवीर सिंह नरपत सिंह रमेश मारू, ललित देवनानी, के साथ सघन जन सम्पर्क किया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी एवं क्षेत्र वासियों ने भदेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल को भाजपा जितानें हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर श्रीमति भदेल के साथ अमृत लाल किशोर खमेचन्दानी, कैलाश बुरडिया, रेखा, काजल, मधु, रामाजी, दिनेश, राकेश आर्य, मोहन, सुखदेव गुर्जर, अजीत चैधरी, हेमन्त कुमार फौजी, सचिन सिंह नागपाल, करण दाधिच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थें।
इस प्रकार वार्ड 10 में श्रीमति भदेल ने भगवानगंज, गौतम नगर हरिजन बस्ती, रामबांग चैराहा, आदि क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमति भदेल के साथ भाजपा नेता  रमेश मारू,  पार्षद दलजीत सिंह सहित सावित्री राजोरिया, कमला , ब्रजमोहन, श्यामलाल चंदेल, नरपत सिंह, शंकर, अमृत कैलाश, ललिता देवी, भवानी, अजीत चैधरी, हेमन्त फौजी, करण दाधिच, सचिन सिंह नागपाल, सुखदेव गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थें।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने वार्ड 13 के वैष्णव छात्रावास, लुहारबस्ती, हरिजन बस्ती चिश्ती नगर, शिवाजी काॅलोनी, पोल्ट्री फार्म टेकरी, आदि क्षेत्रों जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल का फूल मालाओं एवं चुनरी ओढाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्र के सैकडों लोगों ने भाजपा के प्रति अपना पूर्ण विश्वास जताया। जन सम्पर्क के दौरान युवा नेता देवेन्द्र सिंह शेखावत, रणजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार भामोरिया, जावेद खान, आशिष त्रिपाठी, सुनील, शंकर, ब्रिजेश सोसनी, संदीप सोनी, रईसअहमद, डाॅ, रमजान खां, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।
error: Content is protected !!