अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नजर अंदाज करने पर माली सैनी समाज के युवाओं में आक्रोश है।
ऑल इंडिया युवा माली सैनी सेवा समाज राजस्थान के जिलाध्यक्ष कपिल मारोठिया, राहुल चौहान, राजीव गढवाल, दीपक, महेन्द्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने धोलाभाटा चौराहा स्थित समारोह स्थल पर बैठक आयोजित कर हेमंत भाटी के विरूद्ध मतदान करने का फैसला लिया है। युवाओं का कहना है कि जब मुख्यमंत्री को ही नजर अंदाज किया जा रहा है तो उस प्रत्याशी से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऑल इंडिया युवा माली-सैनी सेवा समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाते हुए अपनी नाराजगी पंहुंचा दी गई है।
-कपिल मारोठिया
युवा जिला अध्यक्ष
मांे. 9785880341
nice ab to pka gahlot ji ki umid par pani fir gya bjp ki anita badel ne choke par cka lga degi