धार्मिक नगरी पुष्कर में सीवरेज बनी समस्या

severaje line01अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पालिका प्रशासन ओर अन्य विभाग कितने संवेदनशील है इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला। जब पालिका प्रशासन स्थानीय लोगों की अपेक्षा पर ही खरा नही उतर रहा तो फिर श्रद्धालुओं की भावनाओं का कैसे ध्यान रखा जायेगा? आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। नायक काॅलोनी संपर्क रोड़ से रोजाना नये बस स्टैण्ड होकर श्रद्धालु सरोवर ओर मंदिरों के दर्शन को जाते है। इस मार्ग सहित पूरी नायक काॅलोनी के सभी घरों में सीवरेज का गंदा पानी फैल गया। हालात इस कदर बिगडे़ की लोगो को गंदगी से होकर ही गुजरना पड़ा। गुस्सायें क्षेत्रवासीयों ने पालिका ओर सीवरेज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर आये सीवरेज विभाग के कर्मचारीयों को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पडा। वहीं आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सार्वजनिक शौचालय के पास लगे सार्वजनिक नल को भी उखाड़ फैंका। लोगों का कहना था कि जब नेताओं को वोटो की आवश्यकता होती है तब तो बडे़ बडे़ वायदे किये जाते है लेकिन बाद में जनता को भुगतने के लिये छोड दिया जाता है। वास्तव में यह पहला मौका नही है जब सीवरेज विभाग की लापरवाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा है। इससे पहले भी सावित्री मार्ग के क्षेत्रवासीयों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला था।

error: Content is protected !!