कुमाता ने लोकलाज के भय से डाला नाली में भू्रण

Bhrun02अजमेर। महावीर सर्किल इलाकें में सोमवार को  किसी कुमाता ने एक अविकसित भ्रूण को नाले में डाल कर अपने कूकृत्य पर पर्दा डालने की कोशिश की। विगत एक सप्ताह में मानव भ्रूण मिलने का यह दूसरा मामला है। महावीर सर्किल स्थित रंगोली स्टूडियो के पीछे नाली में एक भ्रूण पड़ा है यह सुचना पुलिस को विधुत कर्मचारी द्वारा दी गई। मौके पर पहुचे गंज थाने के एएसआई सुमेर सिंह ने भ्रूण जप्त कर उसका पोस्टमार्टम करवाया। सुमेर सिंह के अनुसार आशंका है कि यह काम किसी कुमाता का है जिस ने लोकलाज के भय से ऐसा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि शहर में विगत एक सप्ताह में भ्रूण मिलने का दुसरा मामला है। इससे पूर्व क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के केसरगंज सब्जी मंडी इलाके में भी अविकसित भ्रूण मिला था। आशंका व्यक्त की जा रही है की अजमेर में अवैध गर्भपात का धंधा फलफूल रहा है।

error: Content is protected !!