केकडी : जनता की आस, होगा विकास!

kekri-मनोज गुर्जर– केकडी।चौहदवी विधानसभा मे क्षेत्र से व राज्य मे भाजपा की
सरकार बनने से जनता की आस जागी है।केकडी के विधायक शत्रुघन गौतम ने सता
के साथ ताल मिलाया जिससे लोगो मे विकास की आस अधिक बलवती हो गई।इस बार
जनता ने अपना रुख पलटते हुए भाजपा को भारी बहुमत के साथ सता मे लाया
है।जनता को इस बार विकास की आस लगी है।इस बारे मे जब हमारे संवाददाता
मनोज गुर्जर ने लोगो की नब्ज टटोली तो उनको विकास की आस नजर आई है।लोगो
ने अपने विचार युँ प्रकट किये।

विकास की लौ जलेगी-भाजपा के आने से क्षेत्र सहित पुरे राज्य मे विकास की
गंगा बहेगी।तथा विधायक भी मतदाताओ की आस पर खरा उतर कर बाकी पडे कार्यो
सहित नये विकास कार्य कराकर विकास की लौ जलाएँगे।राज्य मे सुशासन स्थापित
होगा व जनहित मे कार्य होगे।
-मनोज कुमावत देहात भाजयुमो अध्यक्ष

बिजली पानी की पर्याप्त सुविधा हो?
सरकार को किसानो की जरुरत को समझते हुए 24 घण्टे बिजली की व्यवस्थता
हो।आज कई गाँवो मे बीसलपुर का पानी नही पहुँचा जिससे लोगो को परेशानी
उठानी पडती है।तथा ग्रामीण खारा पानी पीने को मजबुर है।लेकिन इस बार लोगौ
की आस के प्रति विकास होना चाहिए।
-शक्तिसंह दरोगा, पारा

चिकित्सको की कमी-कस्बे मे कहने को तो राजकीय चिकात्सालय बना हुआ है
लेकिन चिकित्सको की कमी होने के कारण छोटी मोटी बीमारी या दुर्घटना होने
पर अजमेर रैफर कर दिया जाता है।अस्पताल डाँक्टरो की कमी से जुझ रहा है और
मरीज इधर उधर भटक रहा है।इसलिए डाँक्टरो की समुचित व्यवस्थता हो।
-रामप्रसाद गुर्जर, आलोली

गाँवो मे मुलभुत सुविधा का विकास हो – आज अनेक गाँवो मे सडके नही जिससे
कीचड ही कीचड रहता है लोगो का निकलना मुशिकल होता है।इसलिए गाँवो मे सडके
व नालियाँ बनाई जाये।पानी के लिए हेण्डपम्प लगाये।गाँवो मे मुलभुत
सुविधाओ का विकास होना चाहिए।
-रामगोपाल धाकड

अध्यापको के रिक्त पद भरे भाजपा सरकार के आने से अध्यापको की भर्ती भी
निकाली जाये जिससे शिक्षित बेरोजगारो की संख्या कम हो।वही सभी विधालयो मे
अध्यापको की कभी भी पुरी हो जाये।
-घीसालाल गुर्जर, छात्र, मोलकिया

error: Content is protected !!