मतदाताओं का नाम जुडवा़ने संबंधी कार्यवाही 16 तक

beawar samacharब्यावर। ब्यावर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रा की मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 दिसम्बर से शुरू होगा जो आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा । इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्यावर विधान सभा क्षेत्रा में जरूरतमंद मतदाता अपने क्षेत्रा की वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जु़ड़वाने, हटवाने तथा संशोधित करवाने संबंधी कार्यवाही अपने क्षेत्रा के बीएलओ से करवा सकेंगे। इस प्रयोजन से ब्यावर विधानसभा क्षेत्रा में स्थित सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन 16 दिसम्बर सोमवार को किया जा रहा है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि मतदाता सूची के इस संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रा के पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को वांछित सामग्री वितरण करने एवं अन्य अपेक्षित दिशा-निर्देश प्रदान करने हेतु 15 दिसम्बर को सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय सभागागर ब्यावर में प्रात: 10.30 बजे से भाग संख्या 126 से 248 के बीएलओं के लिए तथा दोपहर 1.30 बजे से भाग संख्या 1 से 125 संबंधी बीएलओ हेतु प्रशिक्षणात्मक बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें संबंधित बीएलओ व पदाभिहित अधिकारीगण अनिवार्य रूपसे भाग लेंगे।

शनिवार को यहां पर रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
ब्यावर। विद्युत निगम द्वारा विद्युत लाईनों के अत्यावश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य किये जाने हेतु शनिवार 14 दिसम्बर को 33 के.वी. पावर हाऊस फीडर से जुड़ेे 11 के.वी. क्षमता वाले पाली बाजार फीडर, कसाई मौहल्ला, सेन्दड़ा रोड़ फीडर व अमृतकौर अस्पताल से जुड़े क्षेत्रों में प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
सहायक अभियन्ता (सीएसडी-प्रथम) वी.डी.दुबे के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में छावनी, चम्पानगर, अजमेरीगेट, हॉस्पिटल, सिटी थाना, कोर्ट कम्पाउण्ड, सूरजपोलगेट , पाली बाजार , पीपलिया बाजार, मेवाड़ी गेट, शाहपुरा मौहल्ला, कॉलेज रोड़, सेन्दडा रोड़, फतेहपुरिया दोयम, जमालपुरा , स्टेशन व संबंधित सभी क्षेत्रा शामिलहै, जहां पर शनिवार को प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

error: Content is protected !!