खिलजी जिला संगठन प्रभारी नियुक्त

16-12-13- 1केकड़ी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. अजमी व राजस्थान प्रदेश मोहम्मद हनीफ खान की अनुशंषा पर केकड़ी निवासी अताउर्रहमान खिलजी को अजमेर जिले का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री को निर्देश दिये कि वे संस्थान के उदेश्यों व भारत के संविधान की पूर्ण पालना करेंगे तथा समाज के किसी भी पीडि़त की सहायतार्थ रक्षा कर अत्याचार व भ्रष्टाचार का उन्मूलन एवं सुशासन कायम करने में सहयोग प्रदान कर जनहित में कार्य करेंगे।

गुणग्राही बनो-अमृत मुनि महाराज
16-12-13- 216-12-13- 3स्वेताम्बर जैन संत एवं तपस्वी रत्न अमृत मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य को गुण ग्राही बनाना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई गुण अवश्य होता है। जो व्यक्ति जीवन में सद्गुणों को उतार लेता है उसका जीवन भी गुणमयी बन जाता है और जो हर जगह अवगुण देखता है वो अगुणी बन जाता है। मुनिश्री ने सोमवार को प्रात: यहां वर्धमान जैन स्थानक में आयोजित प्रवचन के दौरान यह सुविचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गुणों की सर्वत्र पूजा होती है वहीं गुणहीन व्यक्ति सभी जगह तिरस्कार का पात्र बनता है। धर्मसभा में प्रवचन करते हुए युवा मनिषी डा. दीपेश मुनि उजाला ने कहा कि मनुष्य जीवन बिरले से मिलता है, जिस मनुष्य के जीवन मेें अहिंसा, संयम और तप सदैव रहते है उसके चरणों में देवता भी नमन करते है। उन्होंने कहा कि देवता भी चिंतन करते है कि उन्हें मनुष्य यौनी मिले, क्योंकि राम, महावीर, बुद्ध, इसामसीह, पीर-पैगम्बर जितने भी भगवान हुए है सभी मनुष्य थे। मनुष्य चाहे तो पहले इंसान और फिर भगवान बन सकता है और चाहे तो सैतान बन सकता है इसलिए दुर्लभ मनुष्य जीवन को इंसानियत धारण कर आत्म कल्याण के लिए अग्रसर करना चाहिए। बालयोगी अखिलेश मुनि महाराज ने सुन्दर भक्ति गीत प्रस्तुत कर मनुष्य जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। धर्मसभा के दौरान मुनि संघ ने युवाचार्य मधूकर मुनि के जन्मोत्सव पर वन्दनाजली और भावान्जलि अर्पित की। इस मौके पर कवि उमेश उत्साही ने भी मुनि संघ के प्रति भक्तिपूर्ण कविता प्रस्तुत की। धर्मसभा मेें वैरागी वरूण कुमार जैन का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस मौके पर केकड़ी शहर सहित आस-पास के गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। अमृत मुनि महाराज ससंघ आज १७ दिसंबर को केकड़ी से मालपुरा की ओर विहार करेंगे।

सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक आज
सर्व ब्राह्मण महासभा संस्थान केकड़ी की बैठक आज आज मंगलवार को सांय ६ बजे राजपुरा रोड़ पर स्थित नीलम मेरिज गार्डन में आयोजित की जायेगी। बैठक में संस्थान द्वारा नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्र गौ8ाम के स्वागत स6मान समारोह को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!