अजमेर, राजस्थान महिला, कल्याण मण्डल संस्था चाचियावास द्वारा संचालित मीनू मनोविकास मन्दिर इन्क्लूसिव स्कूल में क्रिसमस डे समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान बच्चो को संस्था के अधिशाषी सचिव श्री सागरमल कौशिक, शिक्षिका मंजू अग्रवाल व छात्र राहुल कीर के अभिभावक द्वारा क्रिसमस पर्व की जानकारी दी गई। श्री सागरमल कौशिक द्वारा क्रिसमस पर्व की जानकारी के साथ-साथ बच्चो का यीशु की तरह साधारण व मानव सेवा के लिए जीवन यापन करने की प्ररेणा दी गई। इससे पूर्व विद्यालय में सामान्य व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मिलकर क्रिसमस ट्री व तरह-तरह के रंग बिरंगे कागजो से खिलौने तैयार कर सजावट की। समारोह में सान्ताक्लॉज ने बच्चो को मिठाई, टॉफियां व खिलौने बांटे तथा सभी बच्चो व उपस्थित लोगों के साथ नृत्य कर बच्चो का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमति क्षमा काकडे़ कौशिक सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
