अरांई। समीपवर्ती ग्राम दादिया में जिला कलेक्टर वैभव गालरिया ने दौरा कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। दादिया के वांशिदों ने गालरिया को बिजली, पानी की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही दादिया में १०८ एम्बुलेन्स सेवा शुरू करने की मांग की। ग्रामीण किशनलाल माकड, सुखपाल चौधरी ने दादिया मार्ग पर उगे हुए बिलायती बबुंलों को कटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दादिया क्षेत्र में सडक मार्ग पर उगे बबूल के पेडों के कारण कई दुघर्टनाओं में ग्रामीणों को काल का ग्रास बनना पडता है। वहीं किसानों ने जिला कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंप बैंक खोलने की पुरजौर मांग की। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रभातीराम जाट, मुख्यकार्यकारी अधिकारी, तहसीलदार जगदीश यादव, विकास अधिकारी गिरीश कुमार जिरोता, सरंपच सुगनी देवी, ग्रामसेवक राजश्री शर्मा, रोजगार सहायक समा चौधरी, भागचन्द गैजण, रामदेव बलाई सहित ग्रामीण कई ग्रामीण मौजूद थे।
इंतजार कर घर लौटे :- दौरे के दौरान देरी होनेे से जिला कलक्टर गालरिया अरंाई नहीं पहुंच सके। इस कारण कई किसानों व ग्रामीणों क ो अपनी समस्याओं के पुलिन्दों को लेकर बैरंग ही घर लौटना पडा। भारतीय किसान संघ अध्यक्ष उमराव गौरेली ने बताया कि अरंाई क्षेत्र काफी समय से ही प्रशासनिक उच्च अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है। इस कारण मुख्यालय पर गंम्भीर अनियमितताए व्याप्त है। जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। गत वर्ष मुख्यालय पर किये गये जिला कलेक्टर के दौरे के दौरान जिन मुख्य समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया था वो समस्याए अभी भी बरकरार है। उन्होनें बताया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते मुख्यालय पर स्थित रैन बसैरा कार्यालय में बीईईओं कार्यालय ने अपना कब्जा जमा रखा है। साथ ही रसद विभाग द्वारा जारी किये गये नये राशनों का ग्रामीणों द्वारा पूरा चार्ज देने पर भी त्रुटियों से भरे पडे है। एवज में ग्रामीणों को ग्राम पंचायतों के चक्कर काटने पड रहे है। किसान संघ अध्यक्ष गौरेली ने राशन कार्ड निर्माता ऐजेन्सी का भुगतान रोकते हुए त्रुटियों को सही करवाने की मंाग की है।
-मनोज सारस्वत
