जी.एस.एस. पर निगम का कर्मचारी लगेगा-राणावत

Bachet Ranawatअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में प्रत्येक जी.एस.एस. पर आई. टी. आई. प्रषिक्षित कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
प्रबंध निदेषक बुधवार को डिस्कॉम मुख्यालय सभागार में अजमेर जिला विद्युत मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम मे दुर्घटनाएं शुन्य स्तर पर लाने के लिए सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में हैं तथा तकनीकी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए है। सामग्री की कोई कमी नही है। उन्होने विद्युत संबंधी कार्य पर्याप्त शट डाऊन लेकर करने के लिए सभी से आग्रह किया।
उन्होने कहा कि डिस्कॉम की प्रगति का श्रेय तकनीकी कर्मचारियों को ही है, उनकी प्रत्येक समस्या का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों के व्यक्तिगत दावों का त्वरित गति से निस्तारण हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने तथा विभागों में समानीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
इस मौके पर इंटक के समस्त पदाधिकारियों ने ग्यारह किलों की माला पहना कर प्रबंध निदेषक का अभिनन्दन किया। वहीं सभी कर्मचारियों ने भी मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
समारोह में निदेषक वित्त श्री दीपक श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (टी.डब्ल्यू.) श्री डी.के. ष्षर्मा, सचिव प्रषासन प्रियंका जोधावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। वहीं संगठन की ओर से स्वागत समारोह में अजमेर जिला विद्युत मजदूर कांग्रेस(इंटक) के संरक्षक रमणिक लाल जैन, सहसंरक्षक मोड़ सिंह राणावत, अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार शर्मा, महामंत्री रमेष चन्द चित्तौड़िया, संगठन मंत्री सुरेष बायला, दीपक सोलंकी, श्याम प्रकाष सोनी, मुस्ताक अहमद, शैतान सिंह, रामदेव मण्डावरा, रामगोपाल चौधरी, रोषन लाल, रामबाबू, सुरेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह राठौड़, धन्नाराम चौधरी तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!