आंगनबाड़ी केन्द्रों में लटकेंगे गहलोत व काक के कैलेंडर

भाजपा समर्थकों ने जताया रोष
a1-मनोज सारस्वत- अरांई। कस्बे के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व आशासहयोगिनियों को गुरूवार को बांटे गये कैलेण्डरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंव पूर्व महिला एंव बाल विकास मंत्री बीना काक लटकते नजर आयेगें। सुनने में आपकों यह अजीब लगेगा किन्तु यह सच है क्यों कि गुरूवार को हुई आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में तहसील मुख्यालय पर स्थित महिला एंव बालिका विकास विभाग द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को ये कलेण्डर आगंनबाडी केन्द्रों में लटकाने के लिए दिए गये है। जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य सम्बन्धी व गर्भवती महिलाओं क ो टीकाकरण, गर्भाधान व आगंनबाडी केन्द्रों की कार्य प्रणाली के संचालन आदि मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायेंगे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भले ही बन गई हो लेकिन कस्बे के आंगनबाडी के न्द्रों में काग्रेंसी समर्थक एक बार फिर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री व बीना काक को महिला एंव बाल विकास मंत्री के रूप में देख सकेंगें।
भाजपाईयों ने जताया रोष :- अशोक गहलोत व बीना काक के फोटों लगे कलेण्डर आगंनबाडी केन्द्रों में वितरण करने पर भाजपाइयों में रोष व्याप्त हो गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, पूर्व सरपंच कल्याणमल जांगिड, जिला प्रवक्ता भगवान दत्त शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा आदि ने क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी अवगत कराते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना :-
महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा आगंनबाडी कार्यकर्ताओं को वितरित किये कलेण्डर अपडेट करके वितरित करने चाहिए थे। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष जायज है। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के लिए अवगत करा दिया गया है।
-भागीरथ चौधरी, क्षेत्रीय भाजपा विधायक, किशनगढ़

विभाग द्वारा दिये गये कलेण्डर बचे हुये थे। इस कारण मीटिंग में आयी आगंनबाडी कार्यकर्ताओं को कलेण्डर वितरित किये गये है। जो मासिक योजनाओं की जानकारी देगें। पूर्व मंत्री व अशोक गहलोत के प्रचार के सन्दर्भ में कलेण्डर नहीं दिये गये है। फोटो लगे होने से कोई फरक नहीं पडता है।
-कान्ता माथुर, मासिक बैठक प्रभारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अरांई।

error: Content is protected !!