अजमेर। बूढ़ा पुष्कर (रूद्र पुष्कर) महाशिवरात्रि मेला सेवा समिति के तत्वाधान में महाशिव रात्री के दिन 27 फरवरी, गुरूवार को बूढ़ा पुष्कर सरोवर घाट पर धार्मिक आयोजन का शुभारम्भ धर्म ध्वजा के साथ होगा। समारोह में हवन, पूजापाठ, रूद्राभिषेक, व महाआरती, दीपदान का कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संत महात्मा श्रीमहंत स्वामी हंसराम (भीलवाडा) स्वामी स्वरूपदास, राजगढ भैरूधाम के मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज, कपालेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त श्री सेवानन्दगिरी सहित कई सन्त महात्मा भाग लेगें।आज सम्पन्न हुई बैठक में तय किया गया कि सभी मन्दिरों पर विशेष श्रंगार, विद्युत सजावट, प्रसाद वितरण किया जायेगा । मेले को आकर्षक बनाने के लिये झूले व खाद्य सामग्री की स्टॉलें लगाई जायेगी । सभी समाजों की ओर से मन्दिरों व प्रमुख स्थानों से बसों की व्यवस्था की जायेगी जिससे श्रृद्धालुओं को पहुंचने की सुविधा हो ।
इस कार्यक्रम में सभी पुष्कर घाट समाज, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका पुष्कर, मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, ग्राम पंचायत देवनगर के सामूहिक प्रयासों से इन कार्यक्रमों को मूर्तरूप दिया जायेगा। इन कार्यक्रमों में राज्यभर से श्रृद्धालूओं आयेगें।
शिवरात्री के दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चार, हवन, पूजा-पाठ, रूद्राभिषेक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड पाठ पुष्कर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा व संत महात्माओं का आर्शीवचन व सायं 7 बजे महाआरती व सामूहिक दीपदान, श्रंृगार दर्शन किया जायेगा।इस महाशिवरात्री का मुख्य केन्द्र बिन्दु दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या विश्व विख्यात भजन गायक कुमार विशु की प्रस्तुति रहेगी। जिसे विमल गर्ग एण्ड पार्टी का सहयोग रहेगा।
बैठक में नगर पालिका पुष्कर अध्यक्ष श्रीमति मन्जू कुर्डिया, सोहनलाल भारती, श्रवणसिंह रावत, डॉ. दीपक सिंह भंकर, भैरूलाल गुर्जर, सम्पत सांखला, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, शक्तिसिंह, बुद्धासिंह रावत, नरपत सिंह कच्छावा, कंवलप्रकाश किशनाणी, उमेश गर्ग, सुखपाल सिंह, रमेश मारू, रूपचन्द माली, जगदीश कुर्डिया, विक्रम सिंह, संदीप अग्रवाल सहित कई गणमान्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
सम्पत सांखला
समन्वयक
मो 9414003177