
इस कार्यक्रम में सभी पुष्कर घाट समाज, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका पुष्कर, मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, ग्राम पंचायत देवनगर के सामूहिक प्रयासों से इन कार्यक्रमों को मूर्तरूप दिया जायेगा। घाटों की मरम्मत/मंदिर व मुख्य स्थानों की साज-सजावट कर इन्हंे आकर्षण रूप दिया है।
शिवरात्री के दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चार, हवन, पूजा-पाठ, रूद्राभिषेक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड पाठ पुष्कर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा व संत महात्माओं का आर्शीवचन व सायं 7 बजे महाआरती व सामूहिक दीपदान, श्रंृगार दर्शन किया जायेगा।
इस महाशिवरात्री का मुख्य केन्द्र बिन्दु दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या विश्व विख्यात भजन गायक कुमार विशु की प्रस्तुति रहेगी। जिसे विमल गर्ग एण्ड पार्टी का सहयोग रहेगा।
सम्पत सांखला
समन्वयक
मो 9414003177