महाशिवरात्री पर बूढ़ा पुष्कर सरोवर पर आयोजित कई कार्यक्रम

27.02.2013अजमेर। बूढ़ा पुष्कर (रूद्र पुष्कर) महाशिवरात्रि मेला सेवा समिति के तत्वाधान में महाशिव रात्री के दिन 27 फरवरी, गुरूवार को बूढ़ा पुष्कर सरोवर घाट पर धार्मिक आयोजन का शुभारम्भ धर्म ध्वजा के साथ होगा। समारोह में हवन, पूजापाठ, रूद्राभिषेक, व महाआरती, दीपदान का कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संत महात्मा श्रीमहंत स्वामी हंसराम (भीलवाडा) स्वामी स्वरूपदास, राजगढ भैरूधाम के मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज, कपालेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त श्री सेवानन्दगिरी सहित कई सन्त महात्मा भाग लेगें।
इस कार्यक्रम में सभी पुष्कर घाट समाज, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका पुष्कर, मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, ग्राम पंचायत देवनगर के सामूहिक प्रयासों से इन कार्यक्रमों को मूर्तरूप दिया जायेगा। घाटों की मरम्मत/मंदिर व मुख्य स्थानों की साज-सजावट कर इन्हंे आकर्षण रूप दिया है।
शिवरात्री के दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चार, हवन, पूजा-पाठ, रूद्राभिषेक, दोपहर  12 बजे से दोपहर 3 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड पाठ पुष्कर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा व संत महात्माओं का आर्शीवचन व सायं 7 बजे महाआरती व सामूहिक दीपदान, श्रंृगार दर्शन किया जायेगा।
इस महाशिवरात्री का मुख्य केन्द्र बिन्दु दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या विश्व विख्यात भजन गायक कुमार विशु की प्रस्तुति रहेगी। जिसे विमल गर्ग एण्ड पार्टी का सहयोग रहेगा।
सम्पत सांखला
समन्वयक
मो 9414003177
error: Content is protected !!