प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति ने तैयारियों का लिया जायजा
अजमेर। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर बूढ़ा पुष्कर में अनेक धार्मिक एवं भक्ति से जुड़े हुए कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु द्वारा सायं 03 बजे से 07 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। आज महाशिवरात्री मेले की सभी तैयारियों का प्रशासन और मेला समिति की ओर से अंतिम रूप दिया है। बूढ़ा पुष्कर में सभी घाटों का सजाने एवं पूजा की विशेष व्यवस्थायें की गई है। इस अवसर पर पुष्कर प्रदर्शनी दीर्घा पर तैयार की गई जिसमें मौहाली में 2008 में तैयार कराई गई प्रजापिता ब्रह्मा जी एवं गायत्री माता की यज्ञ करते हुए की प्रतिमायें प्रदर्शित की गई। बूढ़ा पुष्कर के जल कुंड़ों को पवित्र जल से लबालब भरे गये है। भगवान शिव के अभिषेक की देवनगर पंचायत व निकटवर्ती गांव वासियों की ओर से व्यवस्थायें की गई। हरिसेवाधाम के महंत श्री हंसराम जी अजमेर विकास प्राधिकरण के सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर पालिका पुष्कर, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शिवरात्री मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बूढ़ा पुष्कर (रूद्र पुष्कर) महाशिवरात्रि मेला सेवा समिति के तत्वाधान में महाशिव रात्री के दिन 27 फरवरी, गुरूवार को बूढ़ा पुष्कर सरोवर घाट पर धार्मिक आयोजन का शुभारम्भ धर्म ध्वजा के साथ होगा। समारोह में हवन, पूजापाठ, रूद्राभिषेक, व महाआरती, दीपदान का कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संत महात्मा श्रीमहंत स्वामी हंसराम (भीलवाडा) स्वामी स्वरूपदास, राजगढ भैरूधाम के मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज, कपालेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त श्री सेवानन्दगिरी, गुर्जर समाज के मेवाराम जी महाराज, चिडियादास जी महाराज, जाट समाज के महन्त गोपालदास जी महाराज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम स्वामी स्वरूपदास महन्त सहित कई सन्त महात्मा भाग लेगें। ओमप्रकाश सिगांरिया ने बताया कि इस अवसर पर दो नये घाटों का भी शुभांरभ होगा।
हेमन्त सेन ने बताया कि शिवरात्री के दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चार, हवन, पूजा-पाठ, रूद्राभिषेक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक संगीतमय सुन्दरकांड पाठ पुष्कर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा व संत महात्माओं का आर्शीवचन व सायं 7 बजे महाआरती व सामूहिक दीपदान, श्रंृगार दर्शन किया जायेगा।
सम्पत सांखला
समन्वयक
मो 9414003177