अजमेर) सर्वधर्म एकता समिति व जष्ने गौसिया इन्तेज़ामिया कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में गत वर्शों कि भांति इस वर्श भी ख्वाजा साहब के दरबार में जष्ने गौसिया 43वें सर्वधर्म सम्मेलन के रूप् में बाबा साहब षाह सैयद अरषद अली चिष्ती कादरी के संरक्षण में 27 फरवरी 2014 गुरूवार को आयोजित होगा। यह जानकारी समिति के उपाध्यक्ष मिर्जा मोईन अरषदी ने बताया कि आस्ताना षरीफ मामूल (पट्ट मंगल) होने के पष्चात जष्न का षुभारंभ पवित्र कुरान के पाठ से अल्लामा कारी रज़ा उल कादरी (नेपाली बाबा) करेंगे। नात मनकबत में नज़राने पेष किये जाएंगे। सभी धर्मों के सूफी संतों, बुद्धिजीवी व षहर के गणमान्य लोगों व अतिथियों का समिति कि और से दस्तारबंदी, गुलपोषी व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया जायेगा। दरगाह षरीफ कि षाही चौकी व अन्य मषहूर कव्वाल हज़रत गौस पाक व हजरत ख्वाजा गरीब नवाज कि षान में सूफियाना कलाम पेष करेंगे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी जिसमें मौजूदा लोगों व मुल्क की खुषहाली अमन चैन भाईचारे के लिए प्रार्थना कि जायेगी। इस अवसर पर दरगाह ख्वाजा साहब व तारागढ़ कि तलहट्टी में स्थित चिल्ला हज़रत बड़े पीर साहब व समिति कि और से आकर्शक विद्युत प्रकाष (सजावाट) किया जायेगा। मिर्जा ने बताया कि दरगाह षरीफ के ऐतिहासीक दालान आहाता-ए-नूर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सभी धर्मों व वर्गों के लोग एक ही जाज़म पर एक साथ बैठ कर हमारी गंगा जमुनी तहजीब को साकार करेंगे। सम्मेलन में कई बुद्धिजीवी प्रषासनिक अधिकारी, राजनितिज्ञ, समाजसेवी अपने विचार व्यक्त करेंगे। दरगाह षरीफ के षाही नक्कार खाने से षादयाने बजाए जायेंगे। फातहा के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया जायेगा।