नव सम्वत्सर बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा

a1aअजमेर। नव सम्वत्सर समारोह समिति अजयमेरू की एक बैठक आज इण्डोर स्टेडियम में आयोजित की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से नव सम्वत्सर समारोह सप्ताह के कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 23 मार्च से 28 मार्च तक विचार गोष्ठीया व परिचर्चाये आयोजित की जायेगी। जिसके संयोजक मोहन खण्डेलवाल, आनन्द सिंह राजावत, सम्मान सिंह को बनाया गया हैै। इसी क्रम में शहर के विभिन्न वर्गो जैसे व्यापारिक संगठनों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुखों की बैठकों का आयोजन 23 व 24 मार्च को किया जायेगा। जिसमें उन सभी के साथ नव सम्वत्सर के महत्व एवं समारोह मनाने के विषय में परिचर्चा की जायेगी। व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी तुलसी सोनी, सामाजिक संस्था की सोमरत्न आर्य, नवीन सोगानी व सतीश बंसल, कर्मचारी वर्ग श्री महेन्द्र तीर्थानी और भोलानाथ, समाज प्रमुखों की जिम्मेदारी सुशील बिस्सु व उमरदान लखावत को दी गयी है।
नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर एक वाहन रेली का आयोजन व दीपदान यज्ञ, आतिशबाजी का कार्यक्रम आनासागर की पाल पर रखा गया है। वाहन रैली का जिम्मेदारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी गयी है। दीपदान यज्ञ की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सेविका समिति, गायत्री परिवार एवं बजरंग दल को दी गयी है। नव सम्वत्सर के दिन शहर के सभी मंदिरों पर पताका परिवर्तन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना संदेश पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी गयी है।
इस अवसर पर समिति की ओर से तीन दिवसीय एक योग शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी डॉ. स्वतंत्र कुमार शर्मा को दी गयी है। इसी क्रम में शहर की विभिन्न वंचित सेवा बस्तियों में वैदिक पद्धति से आयुर्वेद के माध्यम से चिकिस्सा शिविरों का आयेाजन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी डॉ. मोहन रायपुरीया को दी गयी है।
31 मार्च को नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना की जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालायों में नूतन वर्ष शुभकामना संदेश की जिम्मेदारी ललित शर्मा, महेन्द्र तीर्थानी, प्रदीप गोयल को दी गयी है।
इन समस्त कार्यकर्मो के प्रचार प्रसार हेतु नारायण लाल गुप्ता, कंवल प्रकाश, जे.के. शर्मा, शरद गोयल, सम्पत सांखला, रमेश सोनी को जिम्मेदारी दी गयी है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन, उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, संयोजक निरंजन शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सहमंत्री डॉ. मधुरमोहन गंगा, जयकिशन पारवानी, कंवल प्रकाश, कोषाध्यक्ष रामचरण बंसल, प्रचार मंत्री शरद गोयल, आनन्द प्रकाश अरोड़ा, सहित वनिता जैमन, नवीन सोगानी, बलराम हरलानी, योगबाला, डॉ. रमेश पारीक, स्वंतत्र शर्मा, अतुल दुबे, महेन्द्र तीर्थानी, जे.के. शर्मा, आनन्द सिंह, तुलसी सोनी, रमेश सोनी, सम्पत सांखला आदि सदस्य उपस्थित थे।
निरंजन शर्मा
संयोजक
मों. 9828171560
error: Content is protected !!