अरांई। तहसील मुख्यालय पर रंगपंचमी पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रंगों की मस्ती में डीजे पर झूमते हुए बिन्दौरी निकाली। रंग खेलने के पश्चात कस्बे के प्रसिद्ध श्रीकल्याण रायजी महाराज के मन्दिर में फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया। जहॉ काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नारियल व मक्की के फूल्यों का भोग लगाकर अपने मंगलमय जीवन की कामना की। पण्डित विष्णु प्रसाद व्यास के फाल्गुन में होली खेलें गिरधर भगवान, हेलों सुनों जी श्रीजी, झाल मंजीरा झालर भूल आई जी जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पुजारी मुकेश पाराशर ने महाआरती कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में अरंाई रामद्वारा के रामप्रकाश जी रामस्नेही, सरपंच भवंरगोपाल गौड, रामेश्वर पोतेदार, ओमदत्त पाराशर, भवंरसिंह राजावत, गणेश औझा, गौवर्धन पाराशर, निर्मल कुमार भण्डिया, महावीर औझा, समाजसेवी रामस्वरूप सारस्वत किशनगढ सहित आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे। इसी प्रकार समीपतर्वी ग्राम कल्याणपुरा में रघुनाथ जी के मन्दिर में भी धूम धाम से फू लडोल महोत्सव मनाया गया।
जाट को प्रत्याशी घोषित करने पर हर्ष
कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंचाई मंत्री सांवरलाल जाट अजमेर से लोकसभा सीट का उम्मीदवार घोषित करने पर खुशी जाहिर की है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को बधाई पत्र भेज अपनी खुशी का ईजहार किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाईया बांटते हुए पटाखें भी छोडे। मण्डल अध्यक्ष भण्डिया ने बताया कि जाट को प्रत्याशी घोषित करने से अजमेर सीट से भाजपा भारी मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं चाय की थडियों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सावरलाल जाट की कार्यशैली की चर्चाओं ने भी चुनावी दौर पकडना शुरू कर दिया है। विधि प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथ चौधरी ने बताया कि देश अपना लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की स्थिति मे है। केन्द्र सरकार की नीतियों से आमजन त्रस्त है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नरेन्द्र मोदी की लहर जोर पकडे हुए है। किसान मौर्चा जिला प्रवक्ता भगवान दत्त शर्मा, पूर्व सरपंच कल्याणमल जांगिड, सुरेन्द्र जैन, दुर्गालाल शर्मा खीरिया, गजमल चौयल, महामंत्री लक्ष्मणसिंह राठौड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, रामेश्वर भींचर, हरीराम दण्ड, पूर्व सरपंच मूलसिंह शेखावत,युवा मौर्चा अध्यक्ष नाथु नुवाद, महावीर तालोड, ओमप्रकाश कचौलिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाट को प्रत्याशी घोषित करने पर हर्ष जताया।
सर्पदृंश से युवक अचेत
अरांई। समीपवर्ती ग्राम दादिया में जहरीलें सांप के काटने से युवक अचेत हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहॉ घायल युवक की हालत में सुधार है। प्रभारी चिकित्सक डा० अशोक चौधरी ने बताया कि दादिया निवासी कैलाश पुत्र पूसा जाट अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में ही जहरीले ने सृप ने युवक को काट लिया। मौके पर ही युवक बेहोश होकर गिर गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहॉ चिकित्सक ने युवक का ईलाज शुरू किया।
manoj sarswat Arain Ajmer 7737344120