अरांई के ग्रामीण पहुंचे थाने तो जलदाय विभाग ने ली सुध

arainअरांई। कस्बे के श्रीजी मौहल्ले में गत लम्बे समय से जलदाय विभाग द्वारा किये गये गड्डे को लेकर ग्रामीण गुस्सा गये। बुधवार को ग्रामीणों के शिष्टदल ने अरांई के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक कार्यालय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों ने थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह फौजदार को अवगत कराया कि उक्त मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा गड्डा किया हुआ है। उक्त गड्डे में आये दिन छोटे बडे हादसों से दुघर्टनाओं में ग्रामीणों को परेशानिया उठानी पड रही है। साथ ही किसान संघ अध्यक्ष उमराव गौरेली ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पंचायत समिति परिसर में आयोजित शिविरों के माध्यम से भी कई दफा अवगत कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीण पवन औझा व विपुल पाटोदिया ने बताया कि आस पास के गांवों के सभी लोगों के लिए जाने के लिए श्रीजी मौहल्ला सुलभ मार्ग है। इस पर अरांई थाने में शिकायत देने के बाद थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह फौजदार ने जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता जगदीश गुलानिया को अवगत कराया। तो कुछ ही देर में साल भर से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया। अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए गड्डे को बंद करने के पुख्ता इंतजामात करवा दिये। मामलें को लेकर श्रीजी मौहल्ले के भवंर सिंह राजावत, श्यामसुन्दर भण्डिया, दिलीप शर्मा, मुकेश पाराशर आदि ने विभाग की कार्यवाही पर संतोष जताया।

इनका कहना :- पूर्व में ग्रामीणों की मांग पर गड्डे पर ढक्कन लगा रखा था। मंगलवार को दुघर्टना के दौरान ढक्कन टूट गया। जो ग्रामीणों की मांग पर वापस लगा दिया गया।
-जगदीश गुलानिया, सहायक अभियन्ता, पीएचईडी, अरांई

गोर-गोर गोमती, ईशर पूजे पार्वती
अरांई। कस्बे में बुधवार को महिलाओं ने गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली एवं प्रगति के लिए गण्गौर-ईशर की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने पावर हॉऊस चोराहे से कलश यात्रा निकाली तथा कलश से गणगौर की पूजा अर्चना की। महिलाओ ने पूजा के बाद आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। वहीं कुवांरी कन्याओं ने अपने भावी जीवन के लिए ईशरजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
अरांई। कस्बे के भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ अरंाई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर भाजपा ओबीसी मौर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा द्वारा अरांई थाने की राजकीय प्रणाली को प्रभावी करने का प्रयास किया गया। मेवाडा द्वारा थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह पर मंगलवार को दर्ज हुए अवैध शराब बेचने के मामले की पत्रावली मांगी गई । जिस पर थानाप्रभारी ने अपराधी के रिश्तेदार व जानकार को पत्रावली देने से इनकार कर दिया गया। थानाप्रभारी ने मेवाडा को अवगत कराया कि किसी भी निजी व्यक्ति के माध्यम से पत्रावली भेजना न्यायालय के नियमों के सख्त खिलाफ है। इस पर गोपीलाल मेवाडा ने थानाधिकारी के साथ अभ्रद व्यवहार किया गुस्से में आकर देख लेने व कोर्ट में खिंचने की बात करी। थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को वे अरांई थाने के स्थाई वांरटी हरजीराम मोग्या को एसीजीएम टू किशनगढ के आदेशों की पालना में गिरफ्तार करने की कार्यवाही कर रहे थे। उसी समय गोपीलाल मेवाडा द्वारा अभ्रद व्यवहार करते हुए पत्रावली मांगीे गई। जिससे राजकार्य प्रभावित हुआ। मेवाडा के इस कृ़त्य से न केवल राजकार्य प्रभावित हुआ बल्कि स्थायी वांरटी के मामले में ऐसीजेएम टू के आदेशों की पालना बमुश्किल हो सकी।

इनका कहना :- राजनैतिक द्वैषता वश मुझे फसाया जा रहा है।
-गोपीलाल मेवाड़ा, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष

आंकोडिया में आग से बीस ट्रोली चारा जला
अरांई। समीपवर्ती ग्राम आंकोडिया में गत देर रात्रि को अज्ञात कारणों से लगी आग से बीस ट्रोली चारा, सरसो एवं अन्य कृषि यंत्र जल कर राख हो गये। सूचना पर पंहुची अरांई पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रात्री में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आंकोडिया सरंपच लाडा देवी ने प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंकोडिया की पापडिया ढ़ाणी में रात्री ढाई बजे अज्ञात कारणों से चोथूलाल चोयल के बाडे में आग लग गई। आग की जानकारी चोथूलाल चोयल के बाडे से बडी बडी लपटी निकलने के बाद ग्रामीणों को पडी। आग की सूचना लगते ही स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिये। ग्रामीणों की सूचना पंहुची अरांई पुलिस एवं दमकल ने करीब पांच घण्टे में आग पर काबू पाया। आंकोडिया पूर्व सर पंच गजमल चोयल ने बताया कि आग से चोथू चोयल के बाडे में रखा करीब बीस ट्रोली चारा, दो ट्रोली सरसो एवं अन्य कृषि यंत्र जल कर राख हो गये। वहीं आंकोडिया सरपंच लाडा देवी ने प्रशासन को पत्र लिख कर पीडित किसान को नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने जताया रोष :– आकोडिया के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए तहसील मुख्यालय पर दमकल की व्यवस्था कराने की मांग क ी है। ग्रामीण रामधन जाट ने बताया कि प्रशासन से पूर्व में कई बार दमकल की मांग करने के बावजूद प्रशासनिक तंत्र व जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को लेकर रोष भी जताया।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!