अजमेर। संन्यास आश्रम के तत्वावधान में श्रावण महोत्सव के तहत संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी षिवज्योतिषानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आश्रम के वेदपाठी बठूक एवं आचार्यों द्वारा अच्छे मानसून के लिये श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र कमल पूजन आज दिनांक 15 जुलाई, 2014 मंगलवार को संन्यास आश्रम में प्रातः 8.00 बजे से 11.00 बजे तक सम्पन्न हुआ। उपरोक्त सहस्त्र कमल पूजन समारोह में भगवान आषुतोष के सहस्त्र कमल पूजन के विषय में स्वामी जी ने कहा कि – श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ का कमल पुष्प से पूजन करने से आषुतोष भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर वृष्टियोग बना देते हैं। यक्षराज पुष्पदन्त ने लिखा है कि ‘‘हरिस्ते साहस्रं कमलबलिमाधाय पदयो’’ श्रावण माह में भक्तिभाव से भगवान विष्णु ने सहस्त्र कमलों के द्वारा पूजन का संकल्प करके पूजा की। भगवान षिवजी ने कमल छिपा लेने से एक पुष्प् कम पड गया। विष्णु भगवान ने अपने नेत्रों को निकालकर षिवार्पण कर दिया। जिससे भगवान षिव प्रसन्न होकर विष्णु भगवान को स्थिर लक्ष्मी एवं चक्र प्रदान किया जिससे भगवान विष्णु विष्म्भर बनकर तीनों लोकों का पोषण करते हैं। अतः श्रावण माह में भगवान षिव को प्रसन्न करने के लिये कमल पुष्प एवं विल्वपत्र से पूजन अवष्य करना चाहिये।
संन्यास आश्रम में श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को एक हजार विल्वपत्र से एवं प्रत्येक मंगलवार को एक हजार कमल पुष्पों से शंकर भगवान का सहस्त्र कमल पूजन समारोह सम्पन्न किया जा रहा है। उपरोक्त अवसर पर संन्यास आश्रम के सैकडों षिवभक्त उपस्थित थे।
उमेश गर्ग
प्रवक्ता, मो. 9829793705