अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के क्षेत्राधीन जिलों में ऐसे घरेलू उपभोक्ता जो बी.पी.एल. की श्रेणी में आते है उन्हें बी.पी.एल. परिवारों को दी जाने वाली विद्युत दरों पर आपूर्ति मिलेगी।
निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) श्री वी.एस. भाटी ने समस्त अधीक्षण अभियंताओं को निर्देष दिए है कि यदि कोई घरेलू उपभोक्ता बी.पी.एल. की श्रेणी में हैं और वह अपने नाम का बी.पी.एल. कार्ड प्रस्तुत करता हैं तो उसे वर्तमान में चल रहे घरेलू कनेक्षन में बी.पी.एल. परिवारों को मिलने वाली दरों का लाभ मिलेगा।