शिक्षामंत्री ने की माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह में शिरकत



अजमेर। प्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक, संस्कृत तथा उच्च व तकनीकी शिक्षामंत्री श्री कालीचरण सराफ ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही काफी नहीं बल्कि खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास भी होना चाहिए। राज्य सरकार ” शिक्षित राजस्थान- विकसित राजस्थान ÓÓ के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धी युग में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के समकक्ष लाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक अंगे्रजी माध्यम का मॉडल विद्यालय स्थापित करने का भी निर्णय किया है।
शिक्षा मंत्री श्री सराफ गुरूवार शाम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। श्री सराफ ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। उसे खेलकूद, सांस्कृतिक , साहित्यिक एवं कम्प्यूटर आदि के ज्ञान का अवसर भी उपलब्ध होना चाहिए। राज्य सरकार भी प्रदेश में शिक्षा के विकास एवं विस्तार के प्रति संकल्पबद्घ है।
श्री सराफ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे हमेशा से प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए प्रयासरत रही है। राज्य सरकार ” शिक्षित राजस्थान- विकसित राजस्थान ÓÓ के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने अपने पिछले कार्यकाल में भी राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए थे। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर विद्यालय खोले गए एवं विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में इस बार भी राज्य सरकार शिक्षा के विकास के प्रति पूरी तरह गम्भीर है। प्रदेश के हर ब्लॉक जहां विद्यार्थी अंगे्रजी माध्यम से पढऩा चाहते है वहां एक मॉडल स्कूल खोला जाएगा। हर ग्राम पंचायत में एक सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यह मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राजस्थान में ही तमाम सहुलियतें तथा अध्ययन का अवसर प्राप्त हो जाता है। आज राजस्थान ” एज्यूकेशन हब ÓÓ के रूप में विकसित है। हमारे प्रदेश के कई संस्थान देश में अहम स्थान रखते हंै।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता तभी संभव है जब पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए। विकास की प्रक्रिया निरन्तर जारी रहने वाली प्रक्रिया है। इसकी सफलता तभी संभव है जब सभी मिलकर साझा प्रयास करें। आगे बढऩे के लिए जीवंत बने रहना आवश्यक है।
विधायक श्री देवनानी ने विद्यालय के रजत जयंती समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों एवं गुरूजनों को संदेश देते हुए तीन पी एवं तीन सी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए तीन पी ” परफेक्टनेस, पोलाइटनेस एवं पेशंसÓÓ तथा तीन सी ” कैरेक्टर, कांफीडेंस एवं क्रिएटीविटी ÓÓ जरूरी है।
श्री देवनानी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करें एवं अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र हो जाए। हम अपने देश के श्रेष्ठ नागरिक बने एवं अपने कर्तव्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास एवं उत्थान के प्रति संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के विकास एवं उन्नति के लिए हर संभव कोशिश करें। श्री सराफ एवं श्री देवनानी ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
इससे पूर्व शिक्षामंत्री श्री सराफ एवं विधायक श्री देवनानी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर रजत जयंती समारोह का शुभारम्भ किया। दोनों अतिथियों ने विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
शिक्षामंत्री श्री सराफ ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तबादला नीति शीघ्र तैयार की जाकर लागू की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों के एकीकरण तथा समानीकरण की भी जानकारी दी। श्री सराफ ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए अब एक ही परीक्षा होगी। उनका अजमेर आगमन पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।