यूनिक विशाल कैम्प में 152 अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन



इस अवसर पर श्री सुनील दत्त जैन ने कहा कि कई व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। यूनिक संस्था ने एक अनोखी पहल करके योजना से सम्बन्धित जानकारी और लोगों को उनके योजना सम्बन्धित कागजी कार्यवाही को पूरा कराने का जो सार्थक प्रयास किया है, निश्चित रूप से उससे आशार्थियों को लाभ मिलेगा। यह सुखद बात है कि प्रतिदिन नियमित कैम्प व फॉलोअप कैम्प के जरिये भी लोगों को लाभ मिल रहा है।
संस्था के जे.के शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा एवं परित्यक्ता, निशक्तजन पेन्शन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण, आयु- विकलांग प्रमाण-पत्र हेतु नि:शुल्क फार्म, नोटरी पब्लिक अटेस्टेंड के साथ-साथ 152 आशार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। यूनिक मित्रों द्वारा फार्म भराने में सहायता प्रदान की गई, जिसमें 20 आशार्थियों के कागजों को पूरा किया गया।
संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि समस्याओं के निवारण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित ऑन लाइन वेबसाइट सुगम समाधान के रजिस्ट्रेशन भी किये गये। इलाके की समस्याओं से सम्बन्धित शिकायतों को भी कम्प्यूटर द्वारा पंजीकृत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद भारती श्रीवास्तव व खेमचन्द नारवानी, संस्था सचिव राजेश बंसल, सहसचिव दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष उमेश गर्ग, नीरज आर्य, कपिल असारता, आनन्द शर्मा, अरुण अरोड़ा, जयेश गांधी, आशीष पुरी, पी.एस. निर्वाण, हरि चन्दनानी, आई.जी. भम्भानी, मूलचन्दानी, कृष्ण अवतार आदि ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।
जैसा ज्ञात है कि यूनिक हेल्प लाइन द्वारा रोजाना सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वामी कॉम्पलैक्स पर आम जनता द्वारा कैम्प का भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आ रही सामान्य कठिनाइयों के निस्तारण हेतु संस्था महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी दस्तावेज एवं सुविधायें प्राप्त करने के लिये वैधानिक कठिनाइयों से मुक्ति के लिये संस्था समन्वयक बन कर सरकार और जनता के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
राजेश बंसल
सचिव
मो. 9829070059