अजमेर डेयरी की आमसभा 25 सितम्बर को जवाहर रंगमंच पर

पांच सौ करोड़ से अधिक के बजट का अनुमोदन होगा
r c choudhry 1अजमेर। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहाकरी संघ की 24वीं वार्षिक आमसभा आगामी 25 सितम्बर को जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगी जिसमें वर्ष 2014-15 का पांच सौ करोड़ से भी अधिक राशि के बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चैधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आमसभा के मुख्य अतिथि राज्य के जल संसाधन मंत्राी प्रो. सांवर लाल जाट होंगे तथा अध्यक्षता सहकारिता मंत्राी श्री अजय सिंह क्लिक करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में डेयरी की संचालक समिति की आयोजित बैठक में डेयरी का वर्ष 2014-15 का बजट स्वीकृत किया गया। जो पांच सौ करोड़ से अधिक का हैं जिसका अनुमोदन आमसभा में कराया जाना है। यह बजट वर्ष 2013-14 से लगभग सौ करोड़ रूपये अधिक का हैै।
श्री जाट ने दावा किया कि अजमेर डेयरी की क्वालिटी का दूध पूरे उत्तर भारत के दूध की डेयरी के दूध की क्वालिटी में सर्वाेत्तम है। अजमेर डेयरी की 175 समितियों पर बीएमसी (बल्क मिल्क कोल्ड) मशीन लगी हुई है और अजमेर डेयरी अपनी समितियों से चार डिग्री पर कोल्ड चैन से जुड़ी हुई है। इससे अजमेर डेयरी के दूध की क्वालिटी सर्वाेत्तम है। अजमेर डेयरी के विपणन के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत आदि की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर प्रारम्भ कर दिए गए हंै जिस पर कोई भी उपभोक्ता फोन करके डेयरी के उत्पाद के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता हंै। टोल फ्री नम्बर 18001806082 हैं ।
अजमेर डेयरी अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दीपावली तक अजमेर डेयरी की ओर से फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में शुरू हो जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही मशीन डेयरी में लगाई जा रही है। पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए रिजका का बीज पचास प्रतिशत के अनुदान पर पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। लगभग 50 लाख रूपये का अनुदान डेयरी द्वारा रिजका के बीज के लिए दिया जाएगा।
error: Content is protected !!