अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों, षिक्षकों, परीक्षकों तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान हेतु सी.एच.सी. (सेन्ट्रल हेल्पलाईन सेन्टर) की शुरूआत सोमवार से की जा रही है। बोर्ड के प्रषासक और सम्भागीय आयुक्त राम खिलाडी मीणा बोर्ड परिसर स्थित राजीव गांधी भवन में सोमवार दोपहर तीन बजे इस हेल्प लाईन का विधिवत लोकार्पण करेगें। बोर्ड की इस नवीन व्यवस्था से बोर्ड से प्रतिवर्ष जुडने वाले 20 लाख परीक्षार्थियों, 25 हजार विद्यालयों एवं 25 हजार परीक्षकों को सुविधा मिलेगी। वे अपनी बोर्ड संबंधी सभी समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से कर सकेगें।
बोर्ड की विषेषाधिकारी (परीक्षा) श्रीमती प्रिया भार्गव ने बताया कि बोर्ड वेबसाईट www.rajeduboard.nic.in पर एक लिंक ष् सेन्ट्रल हेल्पलाईन ष् दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करने पर बोर्ड की विभिन्न शाखाओं के लिंक मिलेगें। जिस शाखा से संबंधित जानकारी चाहिए या समस्या हो, उस शाखा के लिंक पर क्लिक करने से उस शाखा से संबंधित सभी क्रिया कलापांे के लिंक मिलेगें। समस्या से संबंधित लिंक पर क्लिक करने पर उससे संबंधित सभी सूचनाओं के सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रष्न उपलब्ध हो जायेगें, जिनसे सूचना प्राप्त की जा सकती है तथा अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रष्न खण्ड में सभी संभावित प्रश्नों के जवाब दिये गये है।
यदि इस लिंक पर उपलब्ध सूचना से विद्यार्थी सन्तुष्ट नहीं हो या अन्य किसी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता हो तो अन्त में दिये गये लिंक ष्अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करेंष् पर क्लिक करें। यहां पर दिये गये निर्देशानुसार सूचना फीड कर अपनी समस्या या सुझाव को दर्ज किया जा सकता है। इस प्रकार विद्यार्थी से प्राप्त समस्या या सुझाव का समाधान शीघ्र ही विद्यार्थी को ई-मेल अथवा एस.एम.एस के माध्यम से भेजा दिया जायेगा।
श्रीमती भार्गव ने बताया कि उपरोक्त व्यवस्था से समाधान नहीं होने की स्थिति मे सी.एच.सी केे फोन नम्बर 0145-2631310, 2631314, 2422877, 2428499 तथा फैक्स नं. 2627394 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इन नम्बर पर सम्पर्क कर षिकायतकर्ता अपना नाम, फोन नम्बर तथा अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के पश्चात षिकायतकर्ता को एक शिकायत पंजियन संख्या दी जायेगी। सी.एच.सी पर षिकायतकर्ता से प्राप्त शिकायत का समाधान कर शीघ्र ही उसको दूरभाष या एस.एम.एस अथवा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जायेगा। उपरोक्त नम्बर पर षिकायतकर्ता शिकायत संख्या बता कर अपनी शिकायत की प्रगति भी जान सकते हैं।
-राजेन्द्र गुप्ता, उपनिदेषक (जनसम्पर्क)