86,450 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां जारी

ZP ajmer Aअजमेर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान अन्तर्गत अजमेर जिले में 86,450 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गयी है। शुक्रवार को जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल द्वारा बैठक आयोजित कर निर्मल भारत अभियान की समीक्षा की गयी।
जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने बताया कि जिले मे अभियान के सघन पर्यवेक्षण हेतु खूले मे शौच से मुक्त हेतु प्रस्तावित ग्राम पंचायतो मे व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति के लिये जिला स्तरीय अधिकारियो की अलग-अलग ब्लॉक के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिले में निर्मल भारत अभियान अर्न्तगत वर्ष 2014-15 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के कुल लक्ष्य एक लाख ग्यारह हजार दो सौ अठाईस के विरूद्व निर्मल अभियान में 86,450 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गयी है। इस वर्ष जिले के आठों ब्लॉकों में 11362 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गये है। जिले की 11 ग्राम पंचायतों का निर्मल ग्राम पुरूस्कार हेतु भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। शौचालय विहीन 248 राजीव गांधी सेवा केन्द्रों एवं 75 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर को चिन्हित कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। निर्मल भारत अभियान के जो चयनित ग्राम पंचायतो मे भ्रमण करके प्रगति मे आ रही समस्याओ के समाधान मे शौचालय निर्माण हेतु निर्मल भारत अभियान से 4600/-रू. भुगतान व मनरेगा योजना से 5400/-रू. का भुगतान करवाने हेतु विकास अधिकारियो को निर्देश दिये गये है व जिले मे शौचालय निर्माण से शेष रहे परिवारो के शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति जारी करने व ग्रामीण जनसमूदाय को शौचालय निर्माण करने हेतु प्रेरित करने व ग्राम स्तर के कार्यकर्ता, ऑगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साक्षरता प्रेरको को स्वच्छता प्रेरको के कार्य हेतु चिन्हित करने के आदेश दिये गये। बैठक में महानरेगा अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार स्वामी, अधिशाषी अभियंता अभियांत्रिकी कबीर अख्तर, लेखाधिकारी के.जी. सोमानी, मोहनलाल कुमावत, किशनलाल गहलोत, सहायक अभियंता अवनीश तायल, के.के सामरियां एवं स्वच्छ भारत अभियान जिला समन्वयक विजेन्द्रसिंह राठौड़ ने भाग लिया।

(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!