परिषद चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने हेतु जुट जाने का आव्हान

सेवादल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
03

कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करती हुई कांग्रेस प्रदेश सचिव भटनागर व बैठक में मौजूद कांग्रेसजन। फोटो- सुमन प्रजापति।
कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करती हुई कांग्रेस प्रदेश सचिव भटनागर व बैठक में मौजूद कांग्रेसजन। फोटो- सुमन प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर जिला कांगेस सेवादल की बैठक सोमवार को जिला मुख्य संगठक सोहन मेवाडा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। बैठक मे कांग्रेस प्रदेश सचिव कल्पना भटनागर, शहर निकाय चुनाव प्रभारी रुपाराम मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैन, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा,वरिष्ठ कांगे्रस नेता मोहन खत्री, घनश्याम वर्मा, दिनेश शर्मा, अभिषेक चौंहान एवं कार्यक्रम संयोजक सेवादल जिला मुख्य संगठक सोहन मेवाडा आदि कांग्रेस नेताओ ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आगामी नगर परिषद चुनाव मे कांग्रेस का बोर्ड बनाने हेतु जुट जाने का आव्हान किया। इस मौके पर अनैक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थै।

error: Content is protected !!