फटाका लाइसेंस निरस्त करने पर दिया धरना, ब्यावर बंद का निर्णय

भारत माता सर्कल पर धरने पर बैठे व्यापारी। फोटो- हेमन्त साहू।
भारत माता सर्कल पर धरने पर बैठे व्यापारी। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू):  शहर के फटाखा बेचने वाले व्यापारियो ने इस बार प्रशासन द्वारा फटाखा का लाइसेंस निरस्त करने के विरोध मे शुक्रवार को भारत माता सर्कल पर  दी रिटेल फटाखा एसोसियेसन के अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर के नेतृत्व मे व्यापारियो ने धरना दिया।  एसोसियेसन अध्यक्ष नाहर ने एसडीओ के नाम लिखे एक ज्ञापन मे बताया कि ब्यावर फटाखा दुकानदारो को फटाखा बेचने के लाइसेंस नही दिये जाने के कारण संगठन से जुडे व्यापारियो ने सर्वसम्मति से शनिवार को ब्यावर बंद करने का निर्णय लिया।  नाहर के अनुसार बंद के निर्णय को शहर के सामाजिक व स्थानीय व्यापारियो ने समर्थन मिला है। नाहर ने कहा कि शहर मे होलसेल फटाखा विक्रेता पुरे वर्ष फटाखा बेचते है। उनके लाइसेंस भी निरस्त करें।

error: Content is protected !!