मानवता के प्रति रहें समर्पित : गोयल

surendra goyalब्यावर (सुमित सारस्वत)। प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री सुरेंद्र गोयल गुरुवार को ब्यावर आए। मंत्री बनने के बाद पहली बार ब्यावर पहुंचे गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा, लघु उद्योग संघ, शिक्षक संघ, राजपूत करणी सेना सहित विभिन्न समाजों व संगठनों की ओर से करीब एक दर्जन स्थानों पर गोयल का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोयल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया। साथ ही इंसानियत व मानवता के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेड़ा, महामंत्री रमेश बंसल, रिखबचंट खटोड़, रामावतार लाटा, अविनाश गर्ग, तुलसी रंगवाला, दिनेश भाटी, अशोक गौड़, इंदु शर्मा, संगीता द्विवेदी, साधना सारस्वत, शशि सोलंकी, प्रीति शर्मा, भरत मालानी, यज्ञेश शर्मा, पिंटू साहू, रविंद्र जॉय, बद्री सामरिया, दिनेश कटारिया, कैलाश मूंदड़ा, जयकिशन बल्दुआ, आशीष पदावत, सुभाष राठी, बंटी जैन, आलोक गुप्ता, संदीप जॉय, शंकर सिंह भाटी सहित कई लोग मौजूद थे।

विधि मंत्री ने साध्वियों से की भेंट
arjunlal gargप्रदेश के विधि व संसदीय मामलात मंत्री अर्जुनलाल गर्ग गुरुवार को ब्यावर आए। यहां उन्होंने मुणोत नगर स्थित जैन मंदिर पहुंचकर साध्वियों के दर्शन किए और मांगलिक ली। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान मंत्री ने आगामी निकाय चुनाव और शहर हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की।

error: Content is protected !!