बजरी खनन के विरुद्ध ग्रामीण हुए सख्त, प्रदर्शन की चेतावनी

रायपुर लुणी नदी मे खनन करते हुए । फोटो-पूनमसिंह राजपुरोहित
रायपुर लुणी नदी मे खनन करते हुए । फोटो-पूनमसिंह राजपुरोहित

ब्यावर / रायपुर, (हेमन्त साहू)। मारवाड़ क्षेत्र की लूणी नदी में हो रहे बजरी खनन को रोकने के लिए लोगों ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है शुक्रवार को तल निकलने के बाद भी खनन जारी ÓÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित करने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने समर्थन देने एंव लूनी नदी में हो रहे अवैध रूप से खनन के विरूद्व में पाली जिला कलेक्टर कार्यालय में धरना पर्दशन करने का सोच लिया है। ग्रामीणों ने बताया की रायपुर, लिलांबा, कुशालपुरा सहित आपास के गांव के सैकड़ों किसान एंव ग्रामीण आज रायपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपेंगेंं। ग्रामीणों ने बताया आगामी एक साल में नदी में उपलब्ध बजरी क्षेत्र के निवासियों की जरूरत भी पूरी नहीं कर पाएगी। ठेकेदार फर्म सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए पर्यावरण नदी की स्थिति की अनदेखी करते हुए व्यापक स्तर पर खनन करने में लगा है मै इस मामले की खनिज विभाग के अभियंता से जांच करवाता हूॅ को अब कोई भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया अगर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नहीं होती है तो राजस्थान उच्चन्यायालय में जनहित याचिका दर्ज करवाई जायेगी।

इनका कहना है:-
नदी में बजरी नहीं बचने की सूरत में पानी का ठहराव और पानी के जमीन में उतरने की क्षमता पर असर पड़ेगा और कुएं ठीक ढंग से रिचार्ज नहीं हो पाएंगे। इसी के चलते फर्म द्वारा बजरी खनन शुरू करने के बाद से ही किसान और ग्रामीण लगातार खनन का विरोध कर रहे हैं। कार्यवहीई नहीं होती है तो आदोंलन किया जायेगा।
-अमराराम बावरी, उपसरपंच, कुशालपुरा ग्राम पंचायत कुशालपुरा

नदी से निकली बजरी मेड़ता, बीकानेर नागौर, झुंझुनूं , अजेमर , ब्यावर , और सीकर सहित अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है। ऐसे में नदी का प्रवाह बाधित होने और बजरी की उपलब्धता कम हो जाने का खतरा बना हुआ है। जो अब हर हाल में नहीं होने दिया जायेगा।
-नेमीचन्द रायपुर, सोहनलाल कुमावत, कुशालपुरा

वैश्यावृत्ति को वैधानिक मान्यता देने के बयान भारतीय संस्कृति के खिलाफ
कांग्रेस द्वारा वैश्यावृत्ति को वैधानिकता प्रदान करने की निंदा
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. एस सी जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक रख कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा वैश्यावृति को वैधानिक मान्यता प्रदान करने की शिफारिश करने पर रोष जताया। कांग्रेस केडा. जैंन ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा ललिता कुमार मंगलम द्वारा वैश्यावृति को वैधानिक मान्यता देने के बयान को भारत के इतिहास का काला पन्ना बताया। कांग्रेस के पदाधिकारीयो ने भाजपा को लताडते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का झुुठा ढोंग कर सत्ता पर आसीन हुई है। केन्द्र व राज्य मे भाजपा की सरकार सामाजिक मुल्यो की धज्जिया उडाने का मानस बना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के मनोज चौंहान, मेघराज बोहरा, घनश्याम वर्मा, हाकिम अलीखान, मोहन खत्री,अजय शर्मा, सोहन मेंवाडा, देवकरण शर्मा विजेन्द्र प्रजापति, बालुराम सेन आदि पदाधिकारी मौजुद थै।

error: Content is protected !!