कल्पदु्रम महामण्डल विधान का समापन
मदनगंज-किशनगढ़। आचार्य वर्धमान सागर महाराज वर्षायोग समिति, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कल्पदु्रम महामण्डल विधान का समापन शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक हुआ। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ सान्निध्य में प्रात: श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
विधानाचार्य सुरेन्द्र जैन के निर्देशन में विधान पूजन की पूर्णाहुति करते हुए हवन में चक्रवर्ती, सौधर्म इन्द्र, यज्ञनायक, कुबेर सहित अनेक इन्द्र इन्द्राणियों ने आहुति दी। तत्पश्चात श्रीजी की रथयात्रा रविन्द्र रंगमंच से प्रारम्भ हुई। शौभायात्रा में श्रीजी विराजमान करने का सौभाग्य पदमचंद पंकज कुमार पाटनी, सारथी सुभाषचंद ललितकुमार गदिया, खजांची रतनलाल, मांगीलाल जांझरी एवं चंवर ढुलाई घीसालाल पदमचंद अजमेरा को प्राप्त हुआ।
शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ घोडों पर जैन पताका लिए बच्चें, ऊॅंट पर शहनाई की धून व बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों पर भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। सफेद हाथी पर चक्रवर्ती कस्तूरमल काला परिवार रत्न वर्षा कर रहे थे। सात हाथियों पर सौधर्म इन्द्र विजयकुमार कासलीवाल, यज्ञनायक पारसमल पांड्या, कुबेर विनोदकुमार काला, ईशान इन्द्र कैलाश चंद गंगवाल, सनत कुमार इन्द्र ताराचंद दोसी, महेन्द्र इन्द्र अमोलकचंद बडजात्या एवं ध्वजारोहण कत्र्ता संजय पुनीत पापडीवाल, बग्गीयों में ब्रह्मोतर इन्द्र निर्मलकुमार काला, बांतव इन्द्र सुमेरकुमार गोधा, कलपिष्ठ इन्द्र सुभाष सेठी, शुक्र इन्द्र विमलचंद बाकलीवाल, महाशुक्र इन्द्र कमलकिशाोर पहाडिया, सतार इन्द्र घीसालाल बाकलीवाल, सहत्रार इन्द्र अशोककुमार बाकलीवाल, आणत इन्द्र महावीर प्रसाद पाटनी, प्राणत इन्द्र ललितकुमार गदिया, आरण इन्द्र पदमचंद बडजात्या बैठे हुए थे। पूजन करने वाली महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों पर आचार्यश्री ससंघ के साथ चल रहे थे उनके पिछे भक्तों ने जयकारों से महौल को भक्तिमय बना दिया। श्रीजी की पालकी के साथ अनेक श्रद्धालु भजन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई जहां मंदिर में विधानाचार्य ने श्रीजी को विधि विधान से विराजमान करवाया। तत्पश्चात सकल दिगम्बर जैन समाज का वात्सल्य भोज संजय कुमार पुनीत कुमार पापडीवाल परिवार की ओर से रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। सायं आचार्यश्री की आरती की गई। सांस्कृति कार्यक्रम में राजेन्द्र जैन उमरदा ने अहिंसा की राह पर जैन लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ णमोकार महामंत्र से हुआ। नाटिका में जीव हत्या रोकने का संदेश दिया गया।
कार्यकत्र्ता सम्मान समारोह आज
वर्षायोग समिति, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत द्वारा शनिवार को कार्यकत्र्ता सम्मान समारोह आचार्यश्री ससंघ के सान्निध्य में होगा। मीडिया प्रवक्ता संजय जैन के अनुसार 8 नवम्बर को जैन भवन में प्रात: 8 बजे आचार्यश्री प्रवचन व पूजन किया जाएगा। दोहपर 1.30 बजे चातुर्मास व कल्पदु्रम महामण्डल विधान में सहयोगी करने वाले कार्यकत्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
-राजकुमार शर्मा