महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण

स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण जानकारी देते हुए। फोटो: नरेन्द्र बोहरा।
स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण जानकारी देते हुए। फोटो: नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। रूरल फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा श्री शक्ति योजना के तहत ग्राम पंचायत श्यागढ़़ के नीमगढ़ गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र पर चालीस ग्रामीण महिलाओं को एवं ग्राम पंचायत अंधेरी देवरी के पुराना पंचायत भवन पर चल रहे कम्प्यूटर सेंटर पर बीस छात्राओं को परिवार सेवा संस्थान अजमेर की अनिता उपाध्याय व श्वेता वर्मा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को उनके उश्रम स्वास्थ्य संबंधि प्राथमिक जानकारियॉ जैसे महिलाओं मे होने वाले शारिरीक परिर्वतन, गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सावधानियॉ, किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधि जानकारियॉ दी गई। पूर्व ग्राम सरपंच एस.के.मस्ताना ने कम्पनी के एक दिवसीय प्रशिक्षण की सराहना की व अधिकारियों, परिवार सेवा संस्थान के सदस्यों को धन्यवाद दिया व आभार जताया।

जे घर जन्म वठी आयो गुरु नानक अवतार…..
गुरु नानक जयंती पर भजनों की प्रस्तुति
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नंद नगर स्थित श्रीचंद धाम सिंधी गुरुद्वारा मंदिर में श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में लंगर का आयोजन किया गया। धाम के बाबा कंवलदास उदासी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 45 वर्षों से अनवरत गरुनानक जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी रात्रि में सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुनानक की जीवनी एवं संबंधित भजन प्रस्तुत किये गये। बाबा कंवलदास ने कालूअ जे घर जन्म वठी आयो गुरु नानक अवतार….. संत हिमांशू जिन सेवा गुरुनि जी कई प्रेम सां…..आदि कई भजनों की प्रस्तुति दी।

शिक्षक सम्मेलन हेतु दल रवाना
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। किशनगढ में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा ब्यावर से शिक्षकों का दल रवाना हुआ। दल को भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ के सदस्य रामनारायण तर्क एवं सभाध्यक्ष धन्नासिंह रावत ने प्रात: 8 बजे हरी झण्डी दिखाकर किशनगढ के लिए रवाना किया।

बाबेल जैन अल्पसंख्यक समाज के अध्यक्ष नियुक्त
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राजस्थान जैन अल्पसंख्यक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतिन्द्र सांवले ने एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में मनोज बाबेल को अजमेर संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। बाबेल की नियुक्ति पर मित्रगणों ने हर्ष जताया।

error: Content is protected !!