सभापति व पार्षद स्वागत समारोह में व्यस्त, वार्डवासी हो रहे समस्या से त्रस्त

वार्ड की समस्याओं के समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

नगर परिषद ब्यावर। फोटो:- नरेश बोहरा
नगर परिषद ब्यावर। फोटो:- नरेश बोहरा

ब्यावर (हेमन्त साहू)। निकाय चुनाव से पुर्व आचार सहिंता के चलते रुके विकास कार्य एवं वार्ड की समस्याओ के समाधान नही होने से शहर के वाशिंदे परेशान हो रहे है। वही नये भाजपा बोर्ड के सभापति,उपसभापति एवं पार्षद स्वागत कार्यक्रम मे माला, साफा व शॉल ओढकर अपनी जिम्मेदारियो से आंखे मुंद कर झुठी मुस्कान बिखेर रहे है। शहर के कई वार्डो मे समस्याओ के अम्बार लगे हुए है। वार्डो मे नालियो के नही होने से गंदा पानी क्षैत्रवासियो को बीमारी की गिरफ्त मे ले रहा है। पुर्व बोर्ड द्वारा बनी आधी अधुरी बनी सडके क्षतिग्रस्त होकर लोगो को दुर्घटना का कारण बन रही है। कई वार्डो मे कंकरीट डालकर सडक निर्माण कार्य को बंद कर दिया है। कई माह गुजर जाने के बाद सडके नही बनने से लाखो के लागत से स्वीकृत सडक धुमिल हो रही है। सरकार मे बैठे कारिंदे व जनप्रतिनिधि जनता व वार्ड के विकास कार्यो के प्रति उदासीनता अपना रहे है। शहर मे स्वच्छता अभियान मात्र जनप्रतिनिधि व अफसरो के फोटो खिचाने का अभियान बनकर रह गया है। शहर के कई क्षैत्रो मे नियमित सफाई नही होने से गंदगी व कचरे से क्षैत्रवासी परेशान हो रहे है। शहर की नई सरकार बनने के बाद अब विकास कार्य का इंतजार कर रहे लोगों ने परिषद प्रशासन से सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू कराने की मांग शुरू कर दी है। शुक्रवार को वार्ड संख्या 43 में स्थित रणथम्भौर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने सड़क नाली निर्माण की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। रणथम्भौर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में गरीब पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं। उक्त कॉलानी में पिछले लंबे समय से सड़क नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही निकासी के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर ही जमा रहता है। उनका आरोप है कि परिषद प्रशासन से कई बार सड़क-नाली निर्माण की मांग की गई मगर अब तक कोई राहत नहीं मिली। क्षेत्रवासियों की मानें तो उनके मुताबिक पार्षद संपति बोहरा ने उक्त कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण के लिए परिषद प्रशासन के समक्ष मांग की। मगर प्रशासन ने उनकी भी कोई सुनवाई नहीं की। इस पर रोष जताते हुए क्षेत्रवासियों ने उपखंड प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की। रोष जताने वालों में मदनसिंह, श्रवण जीनगर, चंद्रावती, सोहनी देवी, सीता, प्रेमसिंह, गुलाबचंद, किशन गोपाल, कैलाशचंद, अनिल, राजू सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे।

error: Content is protected !!